-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Chhattisgarh Five Women Killed Six Others Injured Due To Lightning
छत्तीसगढ़: आकाशीय बिजली गिरने से पांच महिलाओं की मौत, छह अन्य घायल; सीएम भूपेश बघेल ने की आर्थिक मदद की घोषणा
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शुक्रवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से पांच महिलाओं की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गईं। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के घाटकछार गांव में हुआ। इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना को लेकर दुःख जताया है और सभी मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद की घोषणा की है।
सीएम ने जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की। इसके साथ ही जो लोग इस हादसे में घायल हुए उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश भी दिए। वहीं, जिले के कलेक्टर ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए है। सिंघोडा पुलिस इस मामले का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
‘यह देश सबका है’ रायपुर में मोहन भागवत का बड़ा बयान; जातिवाद पर प्रहार और परिवार बचाने का ‘मंत्र’
खाकी, अवैध इश्क और करोड़ों का खेल! कारोबारी ने खोले DSP कल्पना वर्मा के ‘काले कारनामे’, जानिए सच्चाई
Chhattisgarh में नक्सलवाद खत्म, 3 जिले हुए नक्सल मुक्त; अब करोड़ों के विकास कार्य से मुख्यधारा में जुड़ेंगे
आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान जानकी, लक्ष्मी यादव, बसंती, जमोवती और नोहरमति के रूप में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली है कि घाटकछार गांव निवासी महिलाएं शुक्रवार दोपहर खेत में काम कर रही थीं, तभी वहां अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर पांच महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गईं।
अधिकारियों के अनुसार, जब हादसे की जानकारी ग्रामीणों को मिली, तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल छह महिलाओं को सरायपाली गांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पिछले 24 घंटे में 7 की मौत
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले, राज्य के जशपुर जिले में बृहस्पतिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। (भाषा इनपुट के साथ )
Chhattisgarh five women killed six others injured due to lightning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नैनीताल में शराब के नशे में धुत पर्यटकों का हंगामा, स्कॉर्पियो से तीन वाहनों को मारी टक्कर
Jul 11, 2026 | 02:41 PMBhandara News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सरकार से मांग, काल्पनिक वेतनवृद्धि देकर पेंशन लाभ देने की अपील
Jul 11, 2026 | 02:36 PMबारुईपुर कांड: मारे गए निर्दोष इंद्रजीत के परिवार से मिले CM सुवेंदु, ₹25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान
Jul 11, 2026 | 02:35 PMसोशल मीडिया पर ‘पाकिस्तानी गैंगस्टर’ से संपर्क पड़ा भारी; नागपुर और विदर्भ से 17 युवक गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 02:33 PMभूकंप ने उजाड़ दिया पूरा इलाका, वेनेजुएला में मरने वालों की संख्या 4,118 हुई; बचाव अभियान अब भी जारी
Jul 11, 2026 | 02:32 PMफीफा वर्ल्ड कप में मिकेल मेरिनो ने रचा ऐसा इतिहास, दुनिया का कोई खिलाड़ी आज तक नहीं कर पाया ये कारनामा
Jul 11, 2026 | 02:29 PMमुंबई-पुणे रेल मार्ग पर ट्रैक बहाली में बारिश का झटका: 15 मीटर भराव बहा; रविवार को मध्य रेलवे पर मेगा ब्लॉक
Jul 11, 2026 | 02:29 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














