-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Chhattisgarh 3 Districts Became Naxal Free Work Anti Naxal Operation Now Development
Chhattisgarh में नक्सलवाद खत्म, 3 जिले हुए नक्सल मुक्त; अब करोड़ों के विकास कार्य से मुख्यधारा में जुड़ेंगे
- Written By: सौरभ शर्मा
Chhattisgarh Naxal Free District: छत्तीसगढ़ के 3 जिले हुए नक्सल मुक्त हुए है, तीनों जिले राजनांदगांव पुलिस रेंज में आते हैं। केंद्र ने मोहल्ला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले को अति संवेदनशील नक्सल जिले की श्रेणी से हटाया।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स - ग्रोक एआई)
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव पुलिस रेंज के तीन जिले कवर्धा, खैरागढ़ छुईखदान गंडई और राजनांदगांव जिले को केंद्र सरकार ने नक्सल मुक्त घोषित कर दिया है, जिसके बाद धीरे-धीरे जिले से केंद्रीय रिजर्व बल की पुलिस जा रही है। माना जा रहा है कि अब नक्सल मुक्त घोषित तीनों जिलों में विकास कार्य में तेजी आएगी।
राजनांदगांव जिले में नक्सलवाद की शुरुआत वर्ष 1992 में हुई थी। नक्सलियों ने यहां बकरकट्टा इलाके में नक्सली घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद से यहां लगातार नक्सल आंदोलन जारी रहा, करीब 35 सालों में नक्सलियों ने यहां कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है, जिसमें एक बड़ी घटना 12 जुलाई 2009 की मानी जाती है।
वर्ष 2009 में 29 जवान हुए थे शहीद
सम्बंधित ख़बरें
पंडवानी को दुनिया में दिलाई पहचान… पद्म पुरस्कारों से सम्मानित तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त
हैवानियत की सारी हदें पार! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कराया, पेशाब पिलाकर बनवाया वीडियो
Chhattisgarh Naxal: नारायणपुर में नक्सली साजिश नाकाम, BSF ने बरामद किया हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा
वर्ष 2009 में राजनांदगांव में हुए नक्सली हमले में जिले के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार चौबे समेत कुल 29 जवान शहीद हुए थे। विगत वर्षों में नक्सलियों ने कई ग्रामीणों की हत्या की है तथा अलग-अलग घटनाओं में आगजनी समेत कई बड़े मामलों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। 1992 में नक्सल मुक्त घोषित हुए राजनांदगांव में नक्सलवाद की शुरुआत हुई
पीईबी की वेबसाइट पर 3 जिलों को नक्सल मुक्त करने की बात कही
आईजी दीपक कुमार झा के अनुसार भारत सरकार के पीईबी की वेबसाइट पर तीनों जिलों कवर्धा, खैरागढ़ छुईखदान गंडई और राजनांदगांव को नक्सल मुक्त करने की बात कही गई है। हालांकि इस संबंध में केंद्र से अभी तक कोई पत्र नहीं मिला है। कवर्धा, खैरागढ़ छुईखदान गंडई और राजनांदगांव को नहीं मिलेंगे 30 करोड़ रुपए माना जा रहा है कि राजनांदगांव पुलिस रेंज के तीनों जिलों को नक्सल मुक्त करने के बाद अब तीनों जिलों में विकास कार्यों में तेजी आएगी। नक्सल जिले होने के कारण तीनों जिलों कवर्धा, खैरागढ़ छुईखदान गंडई और राजनांदगांव को नक्सल विरोधी अभियान के लिए सालाना करीब 30 करोड़ रुपए मिलते थे, लेकिन अब उन्हें यह राशि नहीं मिलेगी।
30 करोड़ की राशि को घटाकर 10 करोड़ किया
नक्सलियों की संख्या में कमी आई है, कई ने आत्मसमर्पण किया है और कई की मौत हो गई है। राजनांदगांव रेंज के आईजी दीपक कुमार झा ने बताया कि हमारे रेंज के तीनों जिले राजनांदगांव, खैरागढ़ और कबीरधाम, कवर्धा और बालाघाट के सीमावर्ती जिले डिंडोरी में नक्सलियों का एमएमसी जोन सक्रिय हुआ करता था, लेकिन अब उनकी संख्या में काफी कमी आई है।
छत्तीसगढ़ की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें
केंद्र ने मोहल्ला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले को अति संवेदनशील नक्सली जिले की श्रेणी से हटाकर एलडब्ल्यूई की श्रेणी में रखा है। साथ ही सालाना मिलने वाली करीब 30 करोड़ की राशि को घटाकर 10 करोड़ कर दिया है। आईजी ने कहा, मार्च 2026 में नक्सल प्रभावित क्षेत्र को नक्सल मुक्त कर दिया जाएगा। आईजी के मुताबिक क्षेत्र में नक्सलियों की संख्या में काफी कमी आई है और मार्च 2026 तक इस क्षेत्र से नक्सलियों का पूरी तरह से सफाया कर दिया जाएगा
Chhattisgarh 3 districts became naxal free work anti naxal operation now development
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नैनीताल में शराब के नशे में धुत पर्यटकों का हंगामा, स्कॉर्पियो से तीन वाहनों को मारी टक्कर
Jul 11, 2026 | 02:41 PMBhandara News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सरकार से मांग, काल्पनिक वेतनवृद्धि देकर पेंशन लाभ देने की अपील
Jul 11, 2026 | 02:36 PMबारुईपुर कांड: मारे गए निर्दोष इंद्रजीत के परिवार से मिले CM सुवेंदु, ₹25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान
Jul 11, 2026 | 02:35 PMसोशल मीडिया पर ‘पाकिस्तानी गैंगस्टर’ से संपर्क पड़ा भारी; नागपुर और विदर्भ से 17 युवक गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 02:33 PMभूकंप ने उजाड़ दिया पूरा इलाका, वेनेजुएला में मरने वालों की संख्या 4,118 हुई; बचाव अभियान अब भी जारी
Jul 11, 2026 | 02:32 PMफीफा वर्ल्ड कप में मिकेल मेरिनो ने रचा ऐसा इतिहास, दुनिया का कोई खिलाड़ी आज तक नहीं कर पाया ये कारनामा
Jul 11, 2026 | 02:29 PMमुंबई-पुणे रेल मार्ग पर ट्रैक बहाली में बारिश का झटका: 15 मीटर भराव बहा; रविवार को मध्य रेलवे पर मेगा ब्लॉक
Jul 11, 2026 | 02:29 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














