महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने 51 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को पकड़ा। भुवनेश्वर से कानपुर ले जाई जा रही थी खेप, 30.60 लाख की संपत्ति जब्त। SIT जांच जारी।
Mahasamund police arrest interstate smuggler with 51 kg of marijuana, seize property worth Rs 30 lakh
महासमुंद पुलिस (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mahasamund Police Arrested An Interstate Smuggler: छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ओडिशा के भुवनेश्वर से उत्तर प्रदेश के कानपुर ले जाए जा रहे 51 किलोग्राम गांजे की खेप बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 25.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस कार्रवाई के दौरान गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार और मोबाइल फोन सहित कुल 30.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद एनएच-53 पर नाकेबंदी कर यह कार्रवाई की गई। हालांकि, पुलिस को देखकर एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यूपी का निवासी निकला गिरफ्तार तस्कर

आपको बता दें कि महासमुंद पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार, मोबाइल फोन सहित 5 लाख 10 हजार रुपए की कीमती संपत्ति जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश का निवासी है। महासमुंद पुलिस को गांजा तस्कर को पकड़ने में यह सफलता सटीक सूचना एवं त्वरित कार्रवाई से मिली है, हालांकि पुलिस को देखकर गांजा तस्कर ने भागने का प्रयास किया था।

गुप्त सूचना पर एनएच-53 पर की गई नाकेबंदी

दरअसल, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री, इंड-टू-इंड इन्वेस्टिगेशन और वित्तीय जांच पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई करने के लिए निर्देश प्राप्त हुआ था, जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्रवाई की जा रही है।

भुवनेश्वर से कानपुर लेकर जा रहा था मादक पदार्थ

इसी दरमियान महासमुंद पुलिस को सूचना मिली कि एक कार में ओडिशा की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर छत्तीसगढ की ओर आ रहा है। प्राप्त सूचना से एनएच 53 रोड रेहटीखोल में नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद एक मारुति सुजुकी कार आई, जिसे रोका गया, तभी ड्राइवर के साथ बैठा दूसरा व्यक्ति वाहन से उतरकर जंगल की ओर भाग निकला।

पुलिस पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम आलोक कुमार चौहान (32 वर्ष) तथा फरार व्यक्ति का नाम संजीव कुमार बताया। आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि गाड़ी की बीच वाली सीट पर रखे तीन प्लास्टिक के बोरों में गांजा रखा हुआ था। उसने बताया कि वह इसे बेचने के लिए भुवनेश्वर से कानपुर ले जा रहा था।

अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आलोक कुमार चौहान (32 वर्ष, साकिन नेगवा खिरिया थाना किशनी, जिला मैनपुरी, यूपी) के रूप में हुई है। फरार आरोपी संजीव कुमार जो (आर जेड 69 एच-हरिजन बस्ती वेस्टसागरपुर, दक्षिण पश्चिम दिल्ली) का रहने वाला है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस द्वारा की गई जब्ती में 51 किलो गांजा (कीमत 25,50,000 रुपए), एक कार (कीमत 5,00,000 रुपए) और एक मोबाइल (कीमती 10,000 रुपए) शामिल हैं। इन सभी जब्त संपत्तियों की कीमत लगभग 30,60,000 रुपए है। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com