- Hindi News »
- Bihar »
- Tarari Assembly Seat Bhojpur Election 2025 Profile
तरारी विधानसभा सीट: ‘बाहुबली’ परिवार बनाम ‘वामदल’ की जंग, विकास और जातीय समीकरणों पर तय होगा नतीजा
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार के भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट इस बार फिर राजनीतिक संघर्ष का केंद्र बनी है। आरा लोकसभा क्षेत्र में आने वाली इस सीट पर कुल 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय

तरारी विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो )
Tarari Assembly Seat Profile: बिहार के भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक संघर्ष का केंद्र बनी हुई है। यह सीट आरा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। एक समय यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित रहा था, लेकिन अब चुनावी मुकाबला पूरी तरह से विकास के मुद्दे और जातीय समीकरणों पर केंद्रित हो गया है। इस बार तरारी सीट पर कुल 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक और अनिश्चित हो गया है।
ये हैं प्रमुख उम्मीदवार कौन?
इस सीट पर तीन प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना दिखायी दे रही है।
भाकपा-माले (CPIML): मदन सिंह
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Cabinet Expansion: 7 मई को सम्राट का कैबिनेट विस्तार, शपथ ग्रहण में शामिल होंगे पीएम समेत ये बड़े नेता
बिहार में कुदरत का कहर; आधी-बारिश और बिजली गिरने से हुई 12 लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
इसलिए बिहार के सीवान में RJD विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर हो रही है पुलिस की बड़ी छापेमारी, जानें पूरा मामला
बिहार में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर; बीजेपी नेता के भांजे का हत्यारा सोनू यादव ढेर, मामूली विवाद में की थी हत्या
भाजपा (BJP): विशाल प्रशांत
जन स्वराज पार्टी: चंद्रशेखर सिंह
भौगोलिक और सांस्कृतिक पहचान
तरारी विधानसभा क्षेत्र सोन नदी के किनारे बसी एक उपजाऊ भूमि है, जहाँ की जीवनशैली मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है। इस क्षेत्र में पीरो नगर पंचायत, पीरो उपमंडल के सात ग्राम पंचायत, और तरारी व सहार प्रखंड शामिल हैं। इस क्षेत्र के सांस्कृतिक और धार्मिक स्थल भी इसे खास बनाते हैं, जिसमें कई स्थल शामिल हैं…..
1. सूर्य मंदिर: तरारी का सूर्य मंदिर, जिसका निर्माण 14वीं शताब्दी या उससे पहले का बताया जाता है, सूर्य भगवान और अन्य देवी-देवताओं को समर्पित है।
2. महामाया मंदिर: सहार प्रखंड के एकवारी गांव में स्थित यह मंदिर मुगलकालीन माना जाता है।
3. पयहारी जी का आश्रम: धरमपुर गांव में स्थित यह आश्रम भी इस क्षेत्र की धार्मिक धरोहर का हिस्सा है।
तरारी सीट पर बदलता रहा है राजनीतिक परिणाम
2008 के परिसीमन से पहले तरारी को पीरो विधानसभा के नाम से जाना जाता था। उस समय इस सीट पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टियों का दबदबा रहा था, हालांकि वाम दलों ने भी बीच-बीच में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। बाद के वर्षों में बाहुबली नेता नरेंद्र नाथ पांडेय उर्फ सुनील पांडेय का प्रभाव इस क्षेत्र में काफी बढ़ा, जिन्होंने पीरो सीट से तीन बार विधायक के रूप में जीत हासिल की। परिसीमन के बाद जब यह सीट तरारी बनी, तो 2010 में सुनील पांडेय ने जदयू के टिकट पर जीत हासिल की।
पिछले तीन चुनावों का रिकॉर्ड
पिछले कुछ चुनावों में इस सीट पर वाम दल (भाकपा-माले) और सुनील पांडेय के परिवार के बीच सीधा संघर्ष देखने को मिला है। आपको याद होगा कि साल 2015 में यह सीट भाकपा-माले के खाते में गई, जब सुदामा प्रसाद ने जीत दर्ज की। वहीं 2020 के चुनाव में भाकपा-माले के सुदामा प्रसाद ने निर्दलीय लड़ रहे सुनील पांडेय को हराया, जबकि भाजपा के कौशल कुमार विद्यार्थी तीसरे स्थान पर रहे।
इसके बाद साल 2024 में इस सीट पर उपचुनाव हुए, क्योंकि 2024 में सुदामा प्रसाद के सांसद बन गए थे। इस उपचुनाव में, सुनील पांडेय के बेटे विशाल प्रशांत ने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल करके सीट को अपने परिवार के प्रभाव में वापस ला दिया।
यह भी पढ़ें:- शेखपुरा विधानसभा सीट: RJD की पहली जीत के बाद JDU को मिलेगी चुनौती, यादव-कुर्मी, भूमिहार करेंगे फैसला
निर्णायक जातीय समीकरण: भूमिहार वोटर किंगमेकर
तरारी की राजनीति में जातीय समीकरण हमेशा से निर्णायक रहे हैं। यहाँ भूमिहार मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है और उन्हें ही इस सीट पर किंगमेकर माना जाता है। इसके अलावा, दलित, महादलित, राजपूत, ब्राह्मण, वैश्य और यादव मतदाता भी अच्छी-खासी तादाद में हैं। इन सभी वर्गों के वोटों का झुकाव ही चुनावी नतीजों को प्रभावित करता है।
इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भाकपा-माले फिर से इस सीट पर कब्जा जमाती है, या भाजपा के विशाल प्रशांत अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए जीत दोहराते हैं, या फिर जन स्वराज पार्टी का चंद्रशेखर सिंह इन दोनों को कड़ी चुनौती देते हुए मुकाबला अपने नाम करते हैं। अब तरारी के 15 उम्मीदवारों का फैसला पूरी तरह से वहाँ के जागरूक मतदाताओं के हाथ में है।
Tarari assembly seat bhojpur election 2025 profile
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल का ‘अजूबा’ निर्माण! 5 लाख की लागत से बनाया शौचालय, लेकिन सामने खड़ी कर दी दीवार; अब कैसे जाएंगे लोग?
May 05, 2026 | 03:43 PMचुनाव लोकतंत्र का उत्सव है, चुनाव के नतीजो पर बोली Shaina NC, विपक्ष की साजिश वाली थ्योरी को नकारा
May 05, 2026 | 03:29 PMनासिक में गोदावरी पर नया पुल शुरू: चांदशी से गंगापुर रोड का सफर आसान, 15 मिनट में पूरी होगी दूरी
May 05, 2026 | 03:26 PMनासिक म्हाडा जमीन घोटाला: फर्जी नक्शों से मंजूरी का खेल, नायब तहसीलदार गिरफ्तार, SIT जांच तेज
May 05, 2026 | 03:10 PMपालघर में ढोंगी बाबा की घिनौनी करतूत; इलाज के नाम पर 13 वर्षीय किशोरी से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
May 05, 2026 | 03:09 PMइंडिगो एयर होस्टेस ने पति को फ्लाइट में दिया सरप्राइज, वीडियो पर 24 घंटे में 2.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज
May 05, 2026 | 03:07 PMअमरावती: खेती की KYC के नाम पर 70 साल की बुजुर्ग से 2 लाख के गहनों की ठगी, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
May 05, 2026 | 03:06 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














