VIDEO: खेत-खलिहान बन जाएंगे रेगिस्तान और...अरावली खत्म हुई तो क्या होगा? जवाब जानकर कांप जाएगी रूह

Aravalli News: अरावली पर्वत श्रृंखला...ये वो पहाड़ हैं जो लगभग 2.5 अरब सालों से भारत के एक बड़े हिस्से को रेगिस्तान की झुलसा देने वाली गर्मी से बचा रहे हैं। लेकिन अब वह खुद संकट में है।

Aravali Hills Issue: अरावली पर्वत श्रृंखला...ये वो पहाड़ हैं जो लगभग 2.5 अरब सालों से भारत के एक बड़े हिस्से को रेगिस्तान की झुलसा देने वाली गर्मी से बचा रहे हैं। जब थार रेगिस्तान की गर्म हवाएं भारत के दिल से टकराती हैं, तो अरावली पर्वत श्रृंखला ही मजबूती से खड़ी होकर रेगिस्तान को आगे बढ़ने से रोकती है। राजस्थान में यह पानी की आखिरी उम्मीद है, हवा के खिलाफ आखिरी ढाल है, और जीवन का आधार है। यहीं नदियां पैदा होती हैं, यहीं बादल इकट्ठा होते हैं। रेत के समुद्र के बीच चुपचाप एक समृद्ध विरासत को अपने अंदर समेटे हुए अरावली पर्वत श्रृंखला की परिभाषा बदल गई है, और दुनिया की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला का अस्तित्व अब खतरे में है। आइए समझते हैं कि ऐसा क्यों कहा जा रहा है कि अरावली पर्वत श्रृंखला संकट में है...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com