-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Civic Polls Evm Failure Akola Yavatmal Phalton Chaos
अकोला-यवतमाल में EVM फेल, फलटण में नहीं दबा बटन, मतदान में दिखी अव्यवस्था! फेक ID पर मचा हंगामा
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Civic Polls: महाराष्ट्र नगर परिषद चुनाव में अकोला, यवतमाल, फलटण में EVM खराब; वोटिंग रुकी, हंगामा। 23 नगर परिषदों में मतदान के बीच अव्यवस्था सामने आई।

मतदान (सौजन्य-नवभारत)
Nagar Parishad Voting Issue: राज्य की 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों समेत विभिन्न जिलों में कुल 143 सदस्य पदों के लिए शनिवार को मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। कड़ाके की ठंड के बावजूद मतदाता मतदान के लिए घरों से बाहर निकले, हालांकि कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान की रफ्तार धीमी रही। मतदान सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक किया गया।
इसी बीच राज्य के कुछ मतदान केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया में अव्यवस्था देखने को मिली। अकोला के बालापुर में प्रभाग क्रमांक 5 के बूथ नंबर 1 पर ईवीएम मशीन बंद पड़ गई। वहीं यवतमाल नगर परिषद चुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र पर भी ईवीएम में खराबी आ गई।
इसके अलावा फलटण नगर पालिका के प्रभाग क्रमांक 13 में ईवीएम मशीन का बटन न दबने से हंगामा हुआ और मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा। राज्य की 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों समेत विभिन्न जिलों में कुल 143 सदस्य पदों के लिए 20 दिसंबर को मतदान किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
ग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
गूंगी गुड़िया पर सुप्रिया सुले की पहली प्रतिक्रिया, ननद ने भाभी पर की गई कांग्रेस की टिप्पणी पर क्या कहा?
सुनेत्रा पवार के मार्गदर्शन में तटकरे कर रहे बेहतरीन काम, प्रशांत किशोर की मुलाकात पर दत्तात्रेय भरणे की सफाई
सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश! उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, लोकतंत्र के लिए जनता से की अपील
इन जगहों पर हुए चुनाव
महाराष्ट्र की जिन 23 नगर परिषद और नगर पंचायत में चुनाव हुए हैं, उनमें अंबरनाथ, बारामती, फुरसुंगी उरुली, देवाची, कोपरगाव, देवलाली, प्रवरा, पाथडी, नेवासा, मंगलवेढा, अनगर, फुलंब्री, मुखेड, धर्माबाद, निलंगा, रेणापूर, वसमत, अनंजनगाव सुर्जी, बालापुर, यवतमाल, वाशीम, देऊलगावराजा, देवली व घुग्घूस शामिल हैं।
ईवीएम लाने वाले कर्मियों के पास फर्जी आईडी कार्ड
अंबरनाथ में मतदान के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया जब ईवीएम मशीन लाने वाले कर्मचारियों के पास बोगस आईडी कार्ड पाए गए। इस प्रभाग के सभी उम्मीदवारों ने इस पर आपत्ति जताई। अंबरनाथ के ग्रीन सिटी, प्रभाग क्रमांक 29 में यह चौंकाने वाला मामला सामने आया।
बताया जा रहा है कि यहां एक ईवीएम मशीन खराब हो जाने के कारण दूसरी मशीन मंगवाई गई थी। लेकिन जो कर्मचारी नई ईवीएम मशीन लेकर पहुंचे, उनके आईडी कार्ड पर फोटो, नाम, हस्ताक्षर और आधिकारिक मुहर तक नहीं थी। इसे लेकर सभी उम्मीदवारों ने चुनाव अधिकारियों से जवाब मांगा। जिसके कारण तनावपूर्ण बन गई थी।
अमरावती-अकोला में ऐन वक्त पर ईवीएम बंद, रुकी वोटिंग
अमरावती के अंजनगांव के सुर्जी नगर पालिका के पोलिंग स्टेशन 4/3 पर ईवीएम मशीन में टेक्निकल खराबी आ गई। इस वजह से वोटिंग प्रोसेस में देरी हुई अकोला के बालापुर में प्रभाग क्रमांक 5 के बूथ नंबर। पर ईवीएम मशीन अचानक बंद हो गई, जिससे करीब 20 मिनट तक मतदान ठप रहा। बाद में चुनाव अधिकारियों ने दूसरी ईवीएम मशीन लगाकर मतदान प्रक्रिया दोबारा शुरू करवाई।
यवतमाल में ईवीएम में खराबी
यवतमाल नगर परिषद चुनाव के दौरान प्रभाग क्रमांक 27 के ध्रुव प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते मतदान करीब 20 मिनट तक बंद रहा और मतदाताओं की लंबी कतार लग गई।
यह भी पढ़ें – नागपुर WCL ऑफिस में CBI की बड़ी रेड, कोल इंडस्ट्री में मचा हंगामा, हेडक्वार्टर ने साधी चुप्पी
फलटण में मतदान केंद्र पर हंगामा
फलटण नगरपालिका के प्रभाग क्रमांक 13 में ईवीएम मशीन का बटन काम न करने से मतदान प्रक्रिया रोकनी पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि समशेर सिंह नाईक निबालकर मतदान केंद्र पहुंचे और स्थिति की समीक्षा की।
फुलंब्री में मतदान से पहले जादू-टोने का सनसनीखेज मामला
पैठण के बाद अब फुलंब्री शहर में मतदान से एक दिन पहले भारत माता स्कूल के मतदान केंद्र के बाहर जादू-टोने से जुड़ा सामान मिलने से खलबली मच गई। काली गुड़िया, उसमें चुभी पिन और नीबू मिलने से क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है।
Maharashtra civic polls evm failure akola yavatmal phalton chaos
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














