- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Nathan Lyon Become 4th Bowler With Most Stumping Dismissals In Tests
नाथन लियोन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंप करवाने वाले दुनिया के…
Nathan Lyon Create History: नाथन लियोन ने एशेज टेस्ट सीरीज में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले चौथे गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

नाथन लियोन (फोटो- सोशल मीडिया)
Nathan Lyon Achievements: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लियोन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लियोन टेस्ट क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को स्टंपिंग करवाने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं। इसके साथ ही, वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे गेंदबाज भी बन गए हैं।
नाथन लियोन ने यह शानदार उपलब्धि इंग्लैंड के बल्लेबाज जैक क्रॉली को स्टंप आउट कर हासिल की। क्रॉली ने 85 रन बनाकर स्टंप आउट होने के बाद लियोन ने क्लैरी ग्रिमेट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ग्रिमेट ने अपने टेस्ट करियर में 28 बल्लेबाजों को स्टंप करवाया था, लेकिन अब नाथन लियोन ने 29 बल्लेबाजों को स्टंपिंग करवाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।
टेस्ट में सबसे ज़्यादा स्टंपिंग करने वाले गेंदबाज
- 47 – मुथैया मुरलीधरन
- 36 – शेन वॉर्न
- 35 – रंगना हेराथ
- 29 – नाथन लियोन
- 28 – क्लैरी ग्रिमेट
श्रीलंका के महान स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरनटेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड रखते हैं। उन्होंने कुल 47 बल्लेबाजों को स्टंप कराकर आउट किया, जो आज भी एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। वहीं उसके बाद दूसरे नंबर पर शेन वार्न मौजूद है। उन्होंने कुल 36 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया है। इसके बाद श्रीलंका के एक और दिग्गज गेंदबाज रंगना हेराथ भी इस लिस्ट में शामिल है। हेराथ के नाम 35 बल्लेबाजों को स्टंप आउट करने का रिकॉर्ड है। अब इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन भी शामिल हो गए हैं। क्लैरी ग्रिमेट को नाथन लियोन ने पीछे छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें: पैट कमिंस ने मिचेल जॉनसन को छोड़ा पीछे, टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसा करने वाले…
सम्बंधित ख़बरें
महिला T20 World Cup के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स को मिली कमान, स्टार तेज गेंदबाज बाहर
ICC की सालाना रैंकिंग का ऐलान, टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार तो पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान
AUS vs BAN: जून में ऑस्ट्रेलियाई टीम करेगी बांग्लादेश का दौरा, खेली जाएगी 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज
AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलियाई टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा, खेली जाएगी 3 मैचों की वनडे सीरीज
मुकाबले का हाल
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 371 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एलेक्स कैरी ने शतक बनाया। जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 286 रन बनाए। इस दौरान कप्तान बेन स्टोक्स ने 83 रनों की पारी खेली। पहली पारी की आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने 85 रनों की बढ़त बना ली। वहीं दूसरी पारी में ट्रेविस हेड की शतक के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 349 रन बनाए। इंग्लैंड को इस टेस्ट में जीत के लिए 435 रनों का लक्ष्य मिला। अब इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 348 रन बना चुकी है। वहीं इस मुकाबले को जीतने से 87 रन दूर है। जबकि ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट की जरूरत है।
Nathan lyon become 4th bowler with most stumping dismissals in tests
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंग्लैंड क्रिकेट ने उठाया बड़ा कदम, मार्कस नॉर्थ बने मेंस टीम के नेशनल सिलेक्टर
May 13, 2026 | 07:30 PMEPC Project: एफकॉन्स का यूरोप में प्रवेश, मिला सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय ठेका
May 13, 2026 | 07:22 PMPostpartum Depression: डिलीवरी के बाद क्यों होती है माएं PPD का शिकार, ऐसे रखें अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान
May 13, 2026 | 07:22 PMपाकिस्तानी टीम में फिर बदलेगा कप्तान? बांग्लादेश के खिलाफ हार से तिलमिलाया PCB! ये खिलाड़ी संभाल सकता है कमान
May 13, 2026 | 07:16 PMफिलीपींस की संसद में चली गोलियां, ICC के वांटेड सीनेटर की गिरफ्तारी पर भारी बवाल; पुलिस ने घेरा पूरा परिसर
May 13, 2026 | 07:16 PMRakul Preet Singh का सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर छलका दर्द, बोलीं- कलाकारों को शोर से दूर रहना चाहिए
May 13, 2026 | 07:15 PMSleep and Gym: कैसे अधूरी नींद बिगाड़ सकती है आपकी पूरी मेहनत, धीमी हो जाती है मसल रिकवरी, बरतें सावधानी
May 13, 2026 | 07:06 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














