- Hindi News »
- India »
- Huge Cash Found At Defence Ministry Officer Home Cbi Seized More Than 2 Crore Rupees
रक्षा मंत्रालय के अफसर के घर मिला कैश का पहाड़, नोट गिनते-गिनते निकला CBI का पसीना, गिरफ्तार
CBI Raids at Defence Officer: सीबीआई ने रक्षा मंत्रालय के लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को ₹3 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। छापेमारी में उनके ठिकानों से ₹2.23 करोड़ से अधिक नकद बरामद हुए।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

अधिकारी के घर से बरामद कैश, फोटो- सोशल मीडिया
CBI Arrested Lieutenant Colonel: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है। उन पर निजी कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के बदले रिश्वत लेने का आरोप है। छापेमारी के दौरान बरामद करोड़ों की नकदी ने सनसनी फैला दी है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने शनिवार को रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया। शर्मा पर बेंगलुरु स्थित एक कंपनी से कथित तौर पर ₹3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप है।
नोट गिनते गिनते तक गई सीबीआई
सीबीआई को इस रिश्वत के भुगतान के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर जाल बिछाया गया था। छापेमारी के दौरान दिल्ली स्थित शर्मा के आवास से ₹2.23 करोड़ की भारी नकदी और रिश्वत की रकम बरामद की गई। नोटों की इतनी बड़ी मात्रा देखकर जांच अधिकारियों के भी पसीने छूट गए।
सम्बंधित ख़बरें
NEET UG Paaper Leak: नीट यूजी परीक्षा के पहले ही लीक हो गया था पेपर! सैंपल से मिले 140 सवाल, हुआ बड़ा खुलासा
पीएम मोदी की अपील पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- उपदेश नहीं नाकामी है पेट्रोल, सोना और WFH वाली बात
31 मई को नई दिल्ली में चौथे भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन का आयोजन, मजबूत होंगे अफ्रीका के 54 देशों के साथ संबंध
यूपी में सरकारी अफसरों के लिए शासनादेश जारी, सांसद-विधायकों के सामने जोड़ना होगा हाथ, नहीं तो…
कर्नल पत्नी पर भी सीबीआई का शिकंजा
इस भ्रष्टाचार कांड में लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा की पत्नी, कर्नल काजल बाली, के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। काजल बाली वर्तमान में राजस्थान के श्रीगंगानगर में 16 इन्फैंट्री डिवीजन आयुध इकाई (DOU) की कमांडिंग ऑफिसर के रूप में तैनात हैं। सीबीआई ने श्रीगंगानगर स्थित उनके आवास की भी तलाशी ली, जहां से ₹10 लाख नकद बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसी अब दोनों अधिकारियों की संपत्ति और बैंक खातों के विवरण खंगाल रही है।
निजी कंपनियों के साथ ‘अपराधिक साजिश’ का खेल
सीबीआई के प्रवक्ता के अनुसार, दीपक कुमार शर्मा रक्षा उत्पादों के निर्माण और निर्यात से जुड़ी विभिन्न निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर लगातार भ्रष्ट और अवैध गतिविधियों में लिप्त थे। वे राजीव यादव और रवजीत सिंह जैसे कंपनी प्रतिनिधियों के नियमित संपर्क में थे और अपनी मिलीभगत से उन्हें विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों से अवैध तरीके से अनुचित लाभ दिलवाते थे। इस मामले में विनोद कुमार नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसने कंपनी के इशारे पर 18 दिसंबर, 2025 को लेफ्टिनेंट कर्नल को रिश्वत की राशि दी थी।
यह भी पढ़ें: मिशन गगनयान की बड़ी कामयाबी: ISRO ने किया ड्रोग पैराशूट का सफल परीक्षण, सुरक्षित होगी मानव लैंडिंग
अदालत ने 23 दिसंबर तक रिमांड पर भेजा
गिरफ्तारी के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा और विनोद कुमार को एक विशेष न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों को 23 दिसंबर तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है। सीबीआई अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस सिंडिकेट में और कौन-कौन से अधिकारी या बिचौलिए शामिल हैं और यह खेल कब से चल रहा था।
Huge cash found at defence ministry officer home cbi seized more than 2 crore rupees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गर्मियों में फोन चार्ज होने में कर रहा है आनाकानी? घबराइए नहीं, ये छोटी गलती पड़ सकती है भारी
May 12, 2026 | 05:02 PMEkadashi Vrat: एकादशी व्रत कैसे फलित होगा? जानिए इस व्रत के नियम और इसकी महिमा
May 12, 2026 | 04:47 PMभोपाल में रिश्तों का कत्ल करने की कोशिश, सनकी पिता ने 16 साल के बेटे पर तानी राइफल; बाल-बाल बची किशोर की जान
May 12, 2026 | 04:45 PMमुंबई में अवैध बाइक-टैक्सी पर बड़ी कार्रवाई; मंत्री प्रताप सरनाईक ने ऐप मालिकों पर FIR दर्ज करने के दिए आदेश
May 12, 2026 | 04:42 PMप्रधानमंत्री की किफायत अपील पर रामदास आठवले का एक्शन, मुंबई मेट्रो में किया सफर
May 12, 2026 | 04:42 PMधुरंधर के Shararat में लगा भोजपुरी तड़का, इंटरनेट पर छाया वीडियो, फैंस बोले- और भी मजेदार है
May 12, 2026 | 04:39 PMIRCTC में बिना परीक्षा नौकरी का मौका, हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 49 पदों पर भर्ती, ₹30,000 मिलेगी सैलरी
May 12, 2026 | 04:35 PMवीडियो गैलरी

पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM














