- Hindi News »
- Bihar »
- Reetlalyadav Contesting From Jail Vs Ramkripal Yadav Election Bihar
जेल से ही दोबारा विधायक बनने की कोशिश में रीतलाल यादव, अबकी बार रामकृपाल यादव से टक्कर
Bihar Assembly Elections: रीतलाल यादव, बाहुबली राजद नेता जेल में रहते हुए भी दानापुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। हत्या व रंगदारी के आरोपों के बीच उनका मुकाबला बीजेपी के राम कृपाल यादव से कांटे का माना..
- Written By: अमन उपाध्याय

रीतलाल यादव, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Ritlal Yadav Danapur Assembly Constituency: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता रीतलाल यादव का राजनीतिक करियर जेल और चुनावों के बीच उतार-चढ़ाव भरा रहा है। हत्या और जबरन वसूली समेत 33 से अधिक गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी रहे रीतलाल यादव ने जेल में रहते हुए भी अपनी सियासी ज़मीन मज़बूत की।
रीतलाल यादव जुलाई 2015 में तब सुर्खियों में आए, जब उन्होंने एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में बिहार विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव जीता। उन्हें 2016 में एमएलसी पद के लिए चुना गया था। उन्हें अगस्त 2020 तक बेउर जेल में रखा गया था, जिसके बाद वह ज़मानत पर रिहा हुए। फिर 2020 में विधायक बने, लेकिन एक बार फिर से जेल में होने के कारण जेल से पर्चा भरकर चुनाव लड़ रहे हैं।
अपराधिक रिकॉर्ड और लालू प्रसाद से कनेक्शन
रीतलाल यादव 2003 में लालू प्रसाद यादव की ‘तेल पिलावन लाठी घुमावन यात्रा’ के दौरान सुर्खियों में आए थे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन पर भाजपा नेता सत्यनारायण सिन्हा की हत्या, प्रतिद्वंद्वी चुन्नू सिंह की हत्या और चलती ट्रेन में दो रेलवे ठेकेदारों की हत्या सहित कई गंभीर आरोप हैं। उनका संपर्क लालू प्रसाद से तब गहरा हुआ जब राम कृपाल यादव ने राजद छोड़ दी। पार्टी ने जब मीसा भारती को पाटलिपुत्र लोकसभा से टिकट दिया, तब रीतलाल ने राम कृपाल यादव के ख़िलाफ़ मीसा भारती का समर्थन किया। बाद में वह राजद में शामिल हो गए और लालू प्रसाद ने उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया।
सम्बंधित ख़बरें
सम्राट कैबिनेट निशांत कुमार की होगी एंट्री! मंत्रिमंडल में शामिल होंगे नए चेहरे, बिहार में सियासी हलचल तेज
Bihar Road Accident: सारण में भीषण सड़क हादसा; पिकअप वैन पलटने से 4 ऑर्केस्ट्रा कर्मियों की दर्दनाक मौत
Bihar Cabinet Expansion: 7 मई को सम्राट का कैबिनेट विस्तार, शपथ ग्रहण में शामिल होंगे पीएम समेत ये बड़े नेता
बिहार में कुदरत का कहर; आधी-बारिश और बिजली गिरने से हुई 12 लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
चुनावों में संघर्ष और जीत
2010 में, रीतलाल ने आत्मसमर्पण कर जेल से ही विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। 2015 में, महागठबंधन के कारण लालू यादव उन्हें दानापुर से टिकट नहीं दे पाए, तो उन्होंने 2016 में जेल के भीतर से बिहार विधान परिषद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
2020 में पहुंचे विधानसभा में
अगस्त 2020 में ज़मानत पर रिहा होने के बाद, राजद ने उन्हें दानापुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया। 2020 के विधानसभा चुनावों में उनका मुकाबला सत्यनारायण सिन्हा की पत्नी आशा देवी सिन्हा से हुआ। आशा देवी सिन्हा, जिनके पति सत्यनारायण सिन्हा की हत्या का आरोप रीतलाल के आदमियों पर ही लगता है। उसके जेल जाने के बाद से आशा देवी सिन्हा भाजपा के टिकट पर लगातार तीन बार दानापुर सीट जीत रही थीं। लेकिन 2020 में रीतलाल यादव ने उन्हें हराकर यह सीट जीत ली, जो उनके राजनीतिक प्रभाव का एक बड़ा प्रमाण पेश किया।
अब रामकृपाल यादव से मुकाबला
राजधानी पटना से सटे दानापुर विधानसभा सीट पर इस बार का मुकाबला काफी कड़ा होने की उम्मीद है, क्योंकि यह इलाका एक हॉट सीट बन चुका है, जहां यादव बनाम यादव की लड़ाई में दो दिग्गज आमने-सामने हैं। एक ओर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार रीतलाल यादव हैं, जिन्होंने 2020 में बीजेपी की आशा देवी को 15,924 वोटों के अंतर से हराया था, तो दूसरी ओर बीजेपी के पूर्व सांसद राम कृपाल यादव मैदान में हैं। राम कृपाल यादव ने 2014 और 2019 में पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर लालू की बेटी मीसा भारती को हराया था, लेकिन यह उनके करियर का पहला विधानसभा चुनाव है।
हत्या, रंगदारी, जबरन वसूली जैसे संगीन आरोप
बाहुबली रीतलाल यादव, जिन्हें लालू परिवार का करीबी माना जाता है, वर्तमान में जेल में बंद हैं। उन पर हत्या, रंगदारी, जबरन वसूली, और अवैध कब्जे जैसे संगीन आरोप लगे हैं। हाल ही में, एक बिल्डर से रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में उन्हें अदालत में आत्मसमर्पण करना पड़ा था। रीतलाल ने जेल में रहते हुए ही दानापुर से राजद प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया था और सुरक्षा कारणों से उन्हें पटना के बेऊर जेल से भागलपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।
जमानत पर हैं रीतलाल यादव
दानापुर में आगामी 6 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव में प्रचार करने के लिए, रीतलाल यादव ने पटना हाईकोर्ट में चार सप्ताह की औपबंधिक जमानत (provisional bail) के लिए अर्जी दी थी। हालांकि, न्यायमूर्ति अरुण कुमार झा की एकलपीठ ने उनकी याचिका पर सुनवाई टाल दी है। अदालत ने राज्य सरकार को जवाबी हलफनामा दायर करने का आदेश दिया है, और इस मामले की अगली सुनवाई अब 30 अक्टूबर को होगी। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने तर्क दिया कि रीतलाल यादव की अर्जी सुनवाई योग्य नहीं है, और उन्होंने अपने आपराधिक इतिहास का पूरा ब्योरा नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें:- अब विधानसभा में किस्मत आजमा रहे राम कृपाल यादव, दानापुर में भी आसान नहीं होगी जीत
स्थानीय युवा भी नेताओं से नाराज
रीतलाल की आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए, यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस स्थिति का फायदा बीजेपी के राम कृपाल यादव को मिल सकता है। राम कृपाल यादव सड़क, बाढ़, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा जैसे स्थानीय मुद्दों को उठाकर रीतलाल को पटखनी देने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, स्थानीय युवा भी नेताओं से नाराज हैं, क्योंकि बेरोजगारी और पलायन बड़ी समस्या बनी हुई है; उनका मानना है कि सरकारें केवल चुनाव आने पर ही भर्तियां निकालती हैं। दानापुर के इस दंगल में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।
Reetlalyadav contesting from jail vs ramkripal yadav election bihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नहाते समय खींची फोटो, फिर 10 साल तक किया बलात्कार, जालना में सामने आई रूह कंपा देने वाली घटना
May 06, 2026 | 08:23 PMजिस IAS अधिकारी के लिए केंद्र से लड़ गई थीं ममता बनर्जी, TMC के चुनाव हारते ही इस्तीफा देकर छोड़ा साथ!
May 06, 2026 | 08:12 PMJyeshtha Amavasya: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन इन चीजों के दान से होने लगेगा शुभ ही शुभ!
May 06, 2026 | 08:09 PMअब्बास अराघची पहुंचे बीजिंग, ट्रंप-जिनपिंग के मुलाकात से पहले चीन-ईरान की हुई मीटिंग, आखिर क्या चल रहा?
May 06, 2026 | 08:05 PMकपास को ड्यूटी फ्री करने के प्रयास में MP सरकार, सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात; किया बड़ा ऐलान
May 06, 2026 | 07:59 PMवंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा, NCP सांसद सुरेश म्हात्रे ने बताया हर भारतीय का गौरव
May 06, 2026 | 07:53 PMUAE एयरस्पेस बंद होने से मस्कट में फंसी थीं Ameesha Patel, लंबे इंतजार के बाद मुंबई पहुंचीं एक्ट्रेस
May 06, 2026 | 07:50 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














