'राहुल गांधी बिहार में राजनीतिक पर्यटक हैं', कांग्रेस नेता के दौरे पर बीजेपी सांसद का कटाक्ष

Ravi Shankar Prasad: बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि, राहुल बिहार में टूरिस्ट बनकर आए हैं? वह काफी समय से नदारद थे और अब अचानक नजर आए हैं।

BJP MP Ravi Shankar Prasad: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “क्या राहुल गांधी बिहार में टूरिस्ट बनकर आए हैं? वह काफी समय से नदारद थे और अब अचानक नजर आए हैं। अगर वह राजनीतिक पर्यटक हैं, तो बिहार सभी टूरिस्ट का स्वागत करता है। रविशंकर प्रसाद ने हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी का भारत क्या है? गांधी परिवार के कारण वे यहां आए हैं। उन्होंने कहा क्या राहुल गांधी गरीबी को समझते हैं? वो तो टूरिस्ट बन के आते हैं और चले जाते हैं। नरेंद्र मोदी की सरकार ने जिस तरह से गरीबों का विकास किया है, देश की चिंता की है, देश की सुरक्षा को मजबूत किया है। ऑपरेशन सिंदूर पर आज तक इन्होंने एक शब्द अच्छा कहा क्या?

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com