-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Nitish Missing From Pm Modi Roadshow Reason Revealed Bihar Politics Heats Up
पीएम मोदी के रोड शो से नीतीश कुमार गायब, सामने आया ये अहम कारण, बिहार में मचा सियासी हड़कंप!
- Written By: अभिषेक सिंह
Bihar Assembly Elections: पटना में पीएम मोदी का रोड शो शुरू हो चुका है। इस रोड शो की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें बिहार के मुखिया नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के साथ मौजूद नहीं दिखाई दे रहे हैं।

पटना में रोड शो के दौरान पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
PM Modi Road Show: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी पटना में एक विशाल और भव्य रोड शो किया। 3 किलोमीटर लंबे इस रोड शो का मकसद पटना की 14 विधानसभा सीटों के मतदाताओं को सीधा प्रभावित करना है। PM मोदी ने फूलों से सजी गाड़ी से पटना की सड़कों पर जनता का अभिवादन किया।
राजधानी पटना की 6 विधानसभाओं- पटना साहिब, कुम्हरार, दानापुर, दीघा, बांकीपुर और फुलवारी के उम्मीदवार एक-एक कर उनके साथ गाड़ी पर सवार होंगे. PM मोदी के स्वागत के लिए जगह-जगह 10 वेलकम पॉइंट बनाए गए हैं। जहां प्रधानमंत्री का भव्या स्वागत किया जाएगा।
पीएम मोदी के साथ नहीं दिखे नीतीश
पीएम मोदी के इस रोड शो की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें बिहार के मुखिया नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के साथ मौजूद नहीं दिखाई दे रहे हैं। पीएम मोदी की गाड़ी पर उनके साथ साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और दिलीप जयसवाल नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर ने सूबे में सियासी खलबली मचा दी है।
सम्बंधित ख़बरें
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
मेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
नीतीश कुमार को जबरदस्ती हटाया गया! बांकीपुर में भाजपा की हार पर बोले अनंत सिंह, सम्राट चौधरी के लिए क्या कहा?
रोड शो से क्यों गायब हुए नीतीश कुमार?
हालांकि CM नीतीश कुमार की गैरमौजूदगी के पीछे कोई बड़ा कारण नहीं है। वह पटना के इतर चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं। जिसके चलते वह इस रोड शो में शामिल नहीं हो सके हैं। लेकिन विपक्षी समर्थकों का कहना है कि पीएम मोदी ने जानबूझकर उन्हें अपने साथ रोड शो में शामिल नहीं किया है। इसके पीछे कई तर्क भी दिए जा रहे हैं।
पटना साहिब में मत्था टेकेंगे पीएम मोदी
पटना में आयोजित रोड शो पूरा होने के बाद पीएम मोदी शाम को गुरुद्वारा पटना साहिब पहुंचेंगे। जहां वह मत्था टेंकेगे। पीएम का यह रोड शो आगामी चरणों के चुनाव से पहले पटना और उसके आसपास के क्षेत्रों में NDA के लिए माहौल बनाने की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: बिहार में बनेगी किसकी सरकार? जवाब दे रहा फलोदी सट्टा बाजार, जानिए तेजस्वी-नीतीश में कौन मारेगा बाजी
पटना में रोड शो के पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने आरा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने महागठबंधन और उसके घटक दलों पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी को सीएम फेस बनाने को लेकर भी पीएम ने जोरदार तंज कसा और कहा कि RJD ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर तेजस्वी के सीएम फेस घोषित कर दिया है।
Nitish missing from pm modi roadshow reason revealed bihar politics heats up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में मेट्रो का मेगा विस्तार: 2030 तक 300 किमी नए कॉरिडोर और 161 स्टेशन, CM फडणवीस ने तय की डेडलाइन
Aug 05, 2026 | 01:53 PM7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
Aug 05, 2026 | 01:42 PMनासिक के गड्ढों पर CM फडणवीस का एक्शन, मुंबई में होगी हाईलेवल बैठक, मेयर आडके ने शनिवार को बुलाई विशेष महासभा
Aug 05, 2026 | 01:37 PMदतिया उपचुनाव के बाद सियासत गरम, नरोत्तम मिश्रा बोले- आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कभी नहीं आई दरार
Aug 05, 2026 | 01:34 PMछात्र प्रदर्शनों और हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को हिदायत, कहा- युवाओं की बात सुनना जरूरी
Aug 05, 2026 | 01:29 PMमहिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान का बड़ा दावा: महिलाओं का योगी सरकार पर भरोसा कायम, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Aug 05, 2026 | 01:29 PME20 इथेनॉल विवाद और AI पोस्ट तुरंत हटाएं, नितिन गडकरी केस में बॉम्बे हाईकोर्ट का सोशल मीडिया को कड़ा आदेश
Aug 05, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













