राहुल गांधी के तालाब में कूदने पर बिहार में सियासी बवाल, गिरिराज सिंह ने नकली आदमी बताया- VIDEO

Giriraj Singh: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद मछली पकड़ने के लिए तालाब में कूद गए। इस मामले को लेकर अब बिहार में राजनीति तेज हो गई है।

Bihar Assembly Elections 2025: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बेगूसराय में चुनावी रैली को संबोधित किया। सभा के बाद वे मछली पकड़ने के लिए तालाब में कूद गए। मुकेश सहनी की मौजूदगी में आम लोगों के साथ जल क्रिड़ा का आनंद लिया। इस पर राजनीति तेज हो गई है। बेगूसराय सांसद और नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की है। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी की तुलना लंगूर से की है और जाली आदमी करार दिया है। मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि वोट के लिए ये लोग कुछ भी कर सकते हैं। बेगूसराय में सर्कस की तरह से सीन दिखाया। ये जाली आदमी हैं, लंगूर की तरह कूद गए। जाल में पहले से मछली थी। उसे उठाकर गरीबों का मजाक उड़ाया।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com