- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Police Operation Muskaan 229 Families Reunited
ऑपरेशन ‘मुस्कान’ से खाकी वर्दी ने भरी 229 परिवारों की झोली में खुशियां
Gadchiroli Operation Muskaan: गडचिरोली पुलिस के ऑपरेशन ‘मुस्कान’ से 229 लापता लोग अपने परिवारों से मिले। 41 अपहृत बच्चे और 171 महिलाएं सुरक्षित परिजनों को सौंपी गईं।
- Written By: आंचल लोखंडे

ऑपरेशन मुस्कान और मिसिंग सेल की उल्लेखनीय कार्रवाई (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gadchiroli Police: पिछले कुछ वर्षों में जिला पुलिस बल ने नक्सल आंदोलन के विरुद्ध प्रभावी रणनीति अपनाकर जिले से नक्सलग्रस्त क्षेत्र का कलंक पूरी तरह मिटा दिया है। जिले को दहशतमुक्त करने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार एवं स्व-रोजगार के अवसर प्रदान करने और शिक्षा के द्वार खोलने में ‘पुलिस दादालोरा खिड़की’ तथा ‘ऑपरेशन उड़ान’ जैसी पहलें अत्यंत सफल रही हैं।
इसी कड़ी में, जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लापता हुए या घर से निकले लोगों की खोजबीन के लिए जिला पुलिस विभाग ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ प्रारंभ किया। इस अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्वपल ने सभी थानों को लापता व्यक्तियों को खोजने के निर्देश जारी किए थे। इस अभियान के परिणामस्वरूप जनवरी 2025 से सितंबर 2025 के बीच जिलेभर से लापता 229 लोगों को खोज निकाला गया और उन्हें उनके परिजनों से मिलाया गया। इन पुनर्मिलनों ने 229 परिवारों की झोली में खुशियां भर दीं, जिससे जिलेभर में पुलिस दल के इस कार्य की सराहना हो रही है।
171 महिलाओं को खोजने में मिली सफलता
जिले के विभिन्न पुलिस थानों में जनवरी से सितंबर 2025 के बीच 222 महिलाओं, 14 लड़कों और 4 लड़कियों के लापता होने की शिकायतें दर्ज हुई थीं। पुलिस विभाग ने ऑपरेशन मुस्कान और मिसिंग सेल के माध्यम से आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए 171 महिलाओं, 13 लड़कों, और 4 लड़कियों को सफलतापूर्वक खोज निकाला। संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद सभी को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान कई परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े।
सम्बंधित ख़बरें
सिवेज ट्रीटमेंट की फर्जी कंपनी में ठाणे मनपा का करोड़ों रुपया, गलत तरीके से बिलों की वसूली
भंडारा में संदिग्ध कार से धारदार चाकू बरामद, तीन युवक गिरफ्तार
गोंडपिपरी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी बाइक, 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
इमारतों की ओसी पर सरकार का फैसला, सर्वे के बाद रहिवासियों को मिलेंगी नियमित पानी व अन्य सुविधाएं
41 अपहृत बच्चों को सुरक्षित परिजनों के हवाले किया गया
इसी अवधि में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 43 लड़कियों और 4 लड़कों के अपहरण के मामले सामने आए। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्वपल के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस पथक गठित किए गए। इन टीमों ने अथक प्रयासों से 4 लड़कों और 37 लड़कियों कुल 41 अपहृत बच्चों को सुरक्षित खोज निकाला और उन्हें उनके परिजनों के हवाले किया।
ये भी पढ़े: अब जंगलों से शहरों की ओर बढ़ रहे हाथी, गड़चिरोली जिला मुख्यालय समीप पहुंचा झुंड, लोगों में दहशत
ऑपरेशन मुस्कान और मिसिंग सेल की उल्लेखनीय कार्रवाई
इस उल्लेखनीय अभियान ने एक बार फिर साबित किया है कि गडचिरोली पुलिस केवल कानून-व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में खुशियां लौटाने का मानवीय चेहरा भी रखती है।
Gadchiroli police operation muskaan 229 families reunited
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 March: मेष और मकर राशि वालों की खुलेगी किस्मत! जानें कैसा रहेगा आपका का दिन
Mar 10, 2026 | 12:05 AMरोज़ा रखने में किन बातों का रखें ख़ास ख्याल? जानिए इसके ज़रूरी नियम
Mar 09, 2026 | 10:46 PMअसम चुनाव में हो सकती है समाजवादी पार्टी की एंट्री, अखिलेश यादव उतार सकते हैं 5 उम्मीदवार, क्या है रणनीति?
Mar 09, 2026 | 10:38 PMअभिषेक शर्मा का सपना हुआ पूरा, पिता ने बताया कैसे अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद देखा था ये ख्वाब
Mar 09, 2026 | 10:13 PMशेम ऑन टीम इंडिया! विश्व विजेता टीम पर क्यों फट पड़ा 1983 का वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी…आखिर क्या है पूरा मामला?
Mar 09, 2026 | 10:12 PMइटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PMमिडिल ईस्ट संकट: CBSE ने कतर समेत खाड़ी देशों में टालीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, 14 मार्च को फिर होगी समीक्षा
Mar 09, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM
Video: अली खामेनेई के बाद मोजतबा खामेनेई बने ईरान के सुप्रीम लीडर, असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने क्या ऐलान कर दिया?
Mar 09, 2026 | 03:23 PM














