-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- This Brics Year Be An Example China Remain Committed To Becoming A Positive And Stable Power For Multilateralism
ब्रिक्स का यह साल होगा बेमिसाल, सभी सदस्यों से होगी द्विपक्षीय वार्ता चीन का बड़ा वादा
- Written By: साक्षी सिंह
ब्रिक्स समिट 2024 को लेकर चीन की तरफ से जा प्रतिक्रिया आ रही है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है ये ब्रिक्स सम्मेलन मिसाल बनने जा रहा है। चीन के तरफ से ब्रिक्स समिट को लेकर काफी सकारात्मक बयान भी आ रहा है। फिलहाल राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार को रूस रवाना हो गए।

ब्रिक्स समिट 2024
बीजिंग: ब्रिक्स समिट 2024 को लेकर चीन की तरफ से जा प्रतिक्रिया आ रही है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है ये ब्रिक्स सम्मेलन मिसाल बनने जा रहा है। चीन के तरफ से ब्रिक्स समिट को लेकर काफी सकारात्मक बयान भी आ रहा है। फिलहाल राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार को रूस रवाना हो गए। उनके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत समूह के सदस्य देशों के नेताओं से मुलाकात करने की संभावना है।
शी तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स समूह के बीच अधिक सहयोग और ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता के माध्यम से ताकत हासिल कर एक नए युग की शुरुआत को लेकर चीन का दृष्टिकोण साझा करेंगे।
ये भी पढ़ें:-BRICS Summit 2024: रूस के कजान पहुंचे पीएम मोदी, ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा
सम्बंधित ख़बरें
रूस से भारत तक दौड़ेगी ट्रेन! 5 देशों से होकर गुजरेगा नया रेल मार्ग, जानें हिंद महासागर तक पहुंच का महाप्लान
9 अगस्त का इतिहास: जब भारत के साथ खड़ा हुआ सोवियत संघ, 1971 को हुई ऐतिहासिक संधि
Tariff Sanctions: भारत समेत 5 देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका, सीनेट में ऐतिहासिक बिल पास
Russian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
ग्लोबल साउथ शब्द का उपयोग आर्थिक रूप से कम विकसित देशों या विकासशील देशों को संदर्भित करने के लिए आम तौर पर किया जाता है। ये देश खासकर एशिया, अफ्रीका और लातिन अमेरिका में स्थित हैं। ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स के मूल सदस्य हैं।
रूस के लिए बीजिंग से हुए रवाना
इसमें अब मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को भी शामिल कर इस समूह का विस्तार किया गया है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 22 से 24 अक्टूबर तक रूस के शहर कजान में आयोजित किया जाएगा। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि शी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए बीजिंग से रवाना हुए।
शुन्हुआ के मुताबिक, शी के साथ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो की स्थाई समिति के सदस्य और सीपीसी केंद्रीय समिति के जनरल ऑफिस के निदेशक साइ ची और सीपीसी केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी भी रूस रवाना हुए।
पीएम मोदी से मुलाकात का सवाल टाला
चीन ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति चिनफिंग के बीच संभावित मुलाकात के बारे में सोमवार को पूछे गए सवालों को टाल दिया। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने यहां संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा था, अगर कोई बात सामने आती है तो हम आपको सूचित करेंगे।
पीएम मोदी और शी की मुलाकात की प्रबल संभावना
हालांकि, चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में चार साल से अधिक समय से जारी सैन्य गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ी सफलता की सोमवार को भारत द्वारा की गई घोषणा के बाद मोदी और शी के बीच बैठक की संभावना प्रबल हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी की कजान यात्रा से पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार को नई दिल्ली में कहा था कि भारत और चीन के वार्ताकार पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गश्त करने को लेकर एक समझौते पर पहुंच गए हैं।
घोषित समझौते पर बीजिंग का कोई प्रतिक्रिया नहीं
मिस्री द्वारा घोषित समझौते पर बीजिंग ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जून 2020 में गलवान घाटी में हुई भीषण झड़प के बाद भारत और चीन के संबंधों में खटास आ गई थी। इस झड़प को पिछले कई दशक में दोनों देशों के बीच सबसे गंभीर सैन्य संघर्ष माना जा रहा है। चीन ने सोमवार को कहा था कि उभरती अर्थव्यवस्थाओं का प्रतिनिधित्व करने वाला ब्रिक्स समूह बहुपक्षवाद को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध एक सकारात्मक और स्थिर शक्ति बना हुआ है।
यह ब्रिक्स सहयोग की शुरुआत का साल
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ली जियान ने यहां संवाददाताओं से ब्रिक्स के संबंध में चीन के दृष्टिकोण के बारे में कहा था कि मैं एक बार फिर से पुष्टि करना चाहता हूं कि यह ब्रिक्स सहयोग की शुरुआत का साल है। उन्होंने कहा था कि यह शिखर सम्मेलन ब्रिक्स के विस्तार के बाद पहला शिखर सम्मेलन है, जिसने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का व्यापक स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है।
जियान ने कहा था कि अपनी स्थापना के बाद से ही ब्रिक्स ने खुलेपन, समावेशिता और सभी के लिए लाभकारी सहयोग की भावना का पालन किया है। यह एकजुटता के माध्यम से शक्ति हासिल करने के अपने संस्थापक उद्देश्य के प्रति ईमानदार और बहुपक्षवाद को कायम रखने और अंतरराष्ट्रीय मामलों में अच्छाई के लिए एक सकारात्मक एवं स्थिर शक्ति बनने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
उन्होंने कहा था कि इस शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति शी चिनफिंग अन्य नेताओं के साथ अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य, ब्रिक्स व्यावहारिक सहयोग, ब्रिक्स तंत्र के विकास एवं पारस्परिक हित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श करेंगे।
ये भी पढ़ें:-US News: वाशिंगटन में में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी, पांच लोगों की मौत, किशोर हिरासत में
प्रवक्ता ने कहा था कि चीन अन्य पक्षों के साथ मिलकर ब्रिक्स सहयोग के स्थिर और सतत विकास के वास्ते प्रयास उद्देश्य होगा। साथ ही ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता के माध्यम से शक्ति प्राप्त करने और संयुक्त रूप से विश्व शांति और विकास को बढ़ावा के लिए एक नए युग के द्वार खोलने के लिए तैयार है।
This brics year be an example china remain committed to becoming a positive and stable power for multilateralism
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AI के चश्मे से आजादी का जश्न, अगर 1947 में सोशल मीडिया या एआई होता, तो कैसी होती स्वतंत्रता आंदोलन की तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 09:56 PMITBP Medical Officer Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए 282 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर 2026 तक आवेदन करें
Aug 09, 2026 | 09:54 PMजीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 09:37 PMUP Anganwadi Vacancy 2026: इटावा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 102 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन
Aug 09, 2026 | 09:36 PMरूस से भारत तक दौड़ेगी ट्रेन! 5 देशों से होकर गुजरेगा नया रेल मार्ग, जानें हिंद महासागर तक पहुंच का महाप्लान
Aug 09, 2026 | 09:35 PMभारत-अमेरिका नौसेनाओं का EOD अभ्यास 10 अगस्त से कोच्चि में, समुद्री सुरक्षा पर होगा फोकस
Aug 09, 2026 | 09:34 PMअच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
Aug 09, 2026 | 09:31 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM













