'नेहरू के विरासत को बचाने के लिए पटेल को नकारा', भाजपा ने कांग्रेस पर कसा तंज- VIDEO

Sambit Patra: संबित पात्रा ने कांग्रेस और सोनिया गांधी पर नेहरू की विरासत बचाने के बहाने सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस, अंबेडकर जैसे नेताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया और भाजपा की नीति का समर्थन किया।

Bhartiya Janta Party: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की वर्षगांठ पर लोकसभा में होने वाली चर्चा के दौरान जवाहरलाल नेहरू की ‘‘असलियत’’ सामने आ जाएगी। साथ ही, भाजपा ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के इस आरोप को लेकर उन पर निशाना साधा कि सत्तारूढ़ सरकार का मुख्य उद्देश्य देश के पहले प्रधानमंत्री को बदनाम करना है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सिर्फ नेहरू की विरासत को जीवंत रखने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. भीम राव आंबेडकर और सुभाष चंद्र बोस जैसे नेताओं की विरासत को ‘‘समाप्त’’ करने का प्रयास किया। उन्होंने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष से नेहरू-गांधी परिवार को बढ़ावा देना बंद करने को कहा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com