US News: वाशिंगटन में में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी, पांच लोगों की मौत, किशोर हिरासत में

अमेरिका में सिएटल शहर के दक्षिण-पूर्व में स्थित एक मकान के अंदर सोमवार सुबह गोलाबारी की घटना सामने आई। हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक किशोर को हिरासत में लिया गया है।
मुंबई के सानपाड़ा इलाके में गोलीबारी की घटना की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। यह गोलीबारी नवी मुंबई के सानपाड़ा के डी मार्ट परिसर में हुई।
प्रतीकात्मक फोटो
Published on
Updated on

फॉल सिटी: अमेरिका में सिएटल शहर के दक्षिण-पूर्व में स्थित एक मकान के अंदर सोमवार सुबह गोलाबारी की घटना सामने आई। हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक किशोर को हिरासत में लिया गया है।

किंग काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता माइक मेलिस ने सोमवार दोपहर पत्रकारों को बताया लोगों ने सुबह करीब पांच बजे पुलिस को फोन कर वाशिंगटन राज्य के फॉल सिटी में गोलीबारी की सूचना दी।

घायलों का चल रहा इलाज

मेलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने तुरंत एक किशोर को हिरासत में ले लिया, जबकि गोलीबारी में घायल अन्य किशोर को सिएटल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि मकान के अंदर घुसने पर पुलिस को पांच लोगों के शव मिले। इनमें से दो वयस्क और तीन किशोर थे। अब तक किसी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

मेलिस ने कहा कि प्रतीत होता है कि गोलीबारी में एक ही परिवार के सदस्य शामिल थे। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना से समुदाय को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले में किसी और को गिरफ्तार करने का कोई कारण नजर नहीं आता। बता दें कि अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटना सामने आती रहती है। इसमें लोगों की जानें भी जाती है। ऐसी घटना अब अमेरिका आम बात मालूम पड़ने लगा है। कहीं भी कभी गोलीबारी की वारदात घट जाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com