BRICS Summit 2024: रूस के कजान पहुंचे पीएम मोदी, ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के कजान पहुंच गए हैं। वे यहां आयोजित हो रहे 16वें ब्रिक्स समिट में शामिल होंगे। कजान पहुंचने पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री के ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है।
BRICS Summit 2024: रूस के कजान पहुंचे पीएम मोदी, ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा
ब्रिक्स समिट 2024 के लिए रूस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Published on
Updated on

कजान: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के कजान पहुंच गए हैं। वे यहां आयोजित हो रहे 16वें ब्रिक्स समिट में शामिल होंगे। कजान पहुंचने पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री के ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत ब्रिक्स के भीतर करीबी सहयोग को महत्व देता है जो वैश्विक विकास एजेंडे से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत और चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है। मोदी ने ब्रिक्स समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस के शहर कजान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले एक बयान में यह बात कही।

ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स के मुख्य सदस्य हैं और यह समूह वैश्विक अर्थव्यवस्था के एक चौथाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले साल नए सदस्यों को जोड़ने के साथ ब्रिक्स के विस्तार से वैश्विक बेहतरी के लिए इसकी समावेशिता और एजेंडा बढ़ा है। मोदी ने कहा कि वह शिखर सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा को लेकर आशान्वित हैं।

पीएम माेदी ने रूस रवाना होने से पहले कहा था कि  भारत ब्रिक्स के भीतर करीबी सहयोग को महत्व देता है जो वैश्विक विकासात्मक एजेंडा, बहुपक्षवाद, जलवायु परिवर्तन, आर्थिक सहयोग, लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं का निर्माण, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों को जोड़ने आदि से जुड़े मुद्दों पर बातचीत और चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com