- Hindi News »
- World »
- Sukhoi Fighter Jet Upgrade Ai Power Russia Tests New Version
AI की ताकत से और भी घातक हुआ सुखोई, रूस का नया प्रयोग भारत की वायुसेना को दे सकता है बढ़त!
रूस ने हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संचालित सुखोई Su-57M लड़ाकू विमान का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। सुखोई एक ऐसा फाइटर जेट है जिसके नाम से दुश्मन की हवा खराब हो जाती है।
- Written By: अमन उपाध्याय

सुखोई Su-57, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए कई आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर दिया। भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित कई आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया। इस मिशन में भारत के सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमानों ने एक बार फिर अपनी शक्ति और प्रभावशीलता का प्रदर्शन किया। सुखोई एक ऐसा फाइटर जेट है जिसके नाम से दुश्मन की हवा खराब हो जाती है।
इसी डर को भविष्य में जारी रखने के लिए अब रूस ने इस विमान का एक नया और उन्नत संस्करण पेश किया है। रूस ने हाल ही में सुखोई Su-57M फाइटर जेट का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
परीक्षण के दौरान एक पायलट कॉकपिट में था मौजूद
Su-57M फाइटर जेट की पहली AI-सहायता प्राप्त उड़ान को रूस ने सफलतापूर्वक एक प्रोटोटाइप के रूप में अंजाम दिया है, जिसे देश के एयरोस्पेस क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। परीक्षण के दौरान एक पायलट कॉकपिट में मौजूद था, लेकिन फ्लाइट कंट्रोल, नेविगेशन और टारगेट सिलेक्शन जैसी अहम प्रक्रियाएं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से संचालित हुईं।
सम्बंधित ख़बरें
Mosque Attack: अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर अंधाधुंध फायरिंग में 3 की मौत, हमलावरों ने किया सुसाइड
India Nordic Summit: पीएम मोदी आज ओस्लो में नॉर्डिक देशों के साथ करेंगे बड़ी बैठक, टेक-रक्षा पर होगा फोकस
ट्रंप के बाद अब पुतिन का बीजिंग दौरा! क्या ग्लोबल मीडिएटर बन रहा चीन? अमेरिका की बढ़ी धड़कनें
Trump Iran Attack: ट्रंप ने टाला ईरान पर आज होने वाला सैन्य हमला, शांति वार्ता को दिया एक और मौका
न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञों का मानना है कि AI तकनीक पायलट को तेजी से निर्णय लेने में सक्षम बनाएगी। साथ ही यह न केवल पायलट के मानसिक दबाव को कम करेगी, बल्कि उच्च जोखिम वाली स्थितियों में बेहतर फैसले लेने में भी सहायक सिद्ध हो सकती है।
यह भी पढ़ें- वो महिला जासूस जिसके कारनामे सुन कांप उठेगा कलेजा, हिटलर की टीम में थी शामिल; पूरे यूरोप में मचा दी खलबली
अमेरिका के इस फाइटर जेट को देता है सीधा टक्कर
रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक निकट भविष्य में हवाई युद्ध प्रणाली का अहम हिस्सा बन सकती है। जानकारी के अनुसार, रूस वर्ष 1999 से ही PAK FA नामक एक प्रोग्राम पर काम कर रहा है, जिसका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को फाइटर जेट्स में एकीकृत करना है। इस परियोजना का लक्ष्य पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों का विकास करना था। Su-57M, दरअसल Su-57 का एक उन्नत संस्करण है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह विमान अमेरिकी F-22 रैप्टर और F-35 लाइटनिंग II जैसे जेट्स को सीधी टक्कर देने में सक्षम है।
भारत के लिए भी खुल सकता है रास्ता
बता दें कि सुखोई जेट्स भारतीय वायुसेना की ताकत का एक अहम स्तंभ हैं। वर्तमान में वायुसेना के पास 250 से अधिक Su-30MKI विमान मौजूद हैं। इस कार्यक्रम की शुरुआत 1996 में रूस के साथ हुए एक समझौते के तहत हुई थी, जो भारत का प्रमुख रक्षा साझेदार है। तब से लेकर अब तक इन विमानों का निर्माण और संयोजन हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा किया जा रहा है। अब रूस की ओर से उठाए गए नए कदमों के चलते भारतीय वायुसेना में भी आधुनिक तकनीकों को शामिल करने का मार्ग खुल सकेगा।
Sukhoi fighter jet upgrade ai power russia tests new version
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75441 और निफ्टी 23675 पर खुला
May 19, 2026 | 09:51 AMएक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, चेक करें मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में दाम
May 19, 2026 | 09:51 AMएसटी महामंडल की कमाई: तिरोड़ा और गोंदिया डिपो ने स्वच्छता अधिभार से एक महीने में वसूले 19.50 लाख
May 19, 2026 | 09:47 AMBoard Exam में औसत मार्क लेकिन एंट्रेंस में टॉप रैंक, NEET और MHCET परिणामों ने खड़े किए कई सवाल
May 19, 2026 | 09:44 AMदेश से बाहर निकालने का समय…CM सुवेंदु के ऐलान से अवैध प्रवासियों में हड़कंप, पत्थरबाजों को दी चेतावनी
May 19, 2026 | 09:37 AMविदर्भ में 10 से 15 जून के बीच मानसून की दस्तक; गोंदिया-गढ़चिरोली में भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट
May 19, 2026 | 09:35 AMसंजय राऊत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला, बोले- दबाव में काम कर रही हैं संस्थाएं
May 19, 2026 | 09:30 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














