-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Mata Hari Spy Who Worked For Hitler Dangerous Mission
वो महिला जासूस जिसके कारनामे सुन कांप उठेगा कलेजा, हिटलर की टीम में थी शामिल; पूरे यूरोप में मचा दी खलबली
- Written By: अमन उपाध्याय
माता हारी पहले विश्व युद्ध की शुरुआत तक वह एक प्रसिद्ध डांसर बन चुकी थी। इसी का फायदा लेकर फ्रांस और जर्मनी के लिए जासूसी करती थी जिसमें हिटलर का नाम भी जुड़ा हुआ है।

माता हारी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
दुनिया के इतिहास में कई मशहूर जासूस हुए हैं, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। ऐसी ही एक प्रसिद्ध महिला जासूस थीं जिनका नाम माता हारी था। उन्हें दुनिया की सबसे खतरनाक महिला जासूसों में गिना जाता है। उसने अपनी जासूसी की कला से पूरी दुनिया में पहचान बनाई। माता हारी न केवल एक जासूस थीं, बल्कि एक बेहद खूबसूरत माहिर डांसर भी थीं।
ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने तानाशाह हिटलर के लिए जासूसी की थी और पूरे यूरोप में खलबली मचा दी थी। हिटलर के लिए जासूसी करने के आरोप में उन्हें मौत की सजा दी गई थी।
जासूसी के काम में संबंधों का किया इस्तेमाल
उनका जन्म 1876 में नीदरलैंड में हुआ था और उनका असली नाम गेरत्रुद मार्गरेट जेले था। लेकिन दुनिया उन्हें माता हारी के नाम से जानती है। उनके कई देशों के सैन्य अधिकारियों, मंत्रियों और शाही परिवारों के सदस्यों से करीबी संबंध थे, जिसका उन्होंने जासूसी के काम में इस्तेमाल किया।
सम्बंधित ख़बरें
जर्मनी में नौकरी के नियमों में बड़ा फेरबदल! बीमार होने पर पहले दिन से सर्टिफिकेट जरूरी, बढ़ेगी लोगों की टेंशन
Iran General Vahidi: कई महीनों बाद ईरान के ताकतवर जनरल वाहिदी खामेनेई के जनाजे की तैयारी में दिखे
अफगानिस्तान-पाकिस्तान जंग में अमेरिका की एंट्री! तालिबान पर एयरस्ट्राइक का US ने किया खुला समर्थन
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
माता हारी, जो अपनी अदाओं के लिए पूरी दुनिया में मशहूर थी, साल 1905 में फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंची। जहां वह अपने अनोखे अंदाज और लुभावने नृत्य के चलते वह बहुत ही कम समय में लोकप्रिय हो गई। उसके डांस ने लोगों को इस कदर प्रभावित किया कि वह पूरे यूरोप में मंच पर प्रस्तुति देने लगी।
यह भी पढें- इशाक डार की चीन यात्रा बनी मजाक, पाकिस्तानियों ने ही कर दिया डिप्टी पीएम को ट्रोल; देखें Video
ऐसा माना जाता है कि माता हारी फ्रांस और जर्मनी के लिए जासूसी करती थी, जिसमें हिटलर का नाम भी जुड़ा हुआ है। पहले विश्व युद्ध के शुरू होने तक माता हारी एक मशहूर डांसर और स्ट्रिपर बन चुकी थी। उसके नृत्य को देखने के लिए विभिन्न देशों के राजघरानों के सदस्य और उच्च पदस्थ सैन्य अधिकारी आया करते थे। इसी का फायदा उठाते हुए माता हारी ने इन प्रभावशाली लोगों के साथ अपने संबंधों को बेहतर किया और इसी का उपयोग करते हुए एक पक्ष की गोपनीय जानकारियां दूसरे पक्ष तक पहुंचाना शुरू कर दिया।
आंखों पर पट्टी बांधकर मारी गई गोली
माता हारी को वर्ष 1917 में जासूसी के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, अदालत में सुनवाई के दौरान उसने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि वह केवल एक डांसर है। फिर भी उस पर जासूसी के आरोप साबित हो गए। जिसके बाद उसे मौत की सजा सुनाई गई और उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर गोली मार दी गई। बता दें कि माता हारी की मौत के बाद 1970 के दशक में जर्मनी के कुछ गोपनीय दस्तावेज सामने आए, जिनसे यह पता चला कि वह वास्तव में जर्मनी के लिए जासूसी करती थी।
Mata hari spy who worked for hitler dangerous mission
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
3 जुलाई का इतिहास: बाल गंगाधर तिलक पर चला था राजद्रोह का मुकदमा, मांडले जेल में लिखी ‘गीता रहस्य’
Jul 03, 2026 | 12:31 PMमुझे भी मिला था शिंदे की पार्टी से ऑफर! उद्धव ठाकरे गुट के बड़े नेता का दावा, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
Jul 03, 2026 | 12:26 PMराम मंदिर केस में बजरंग दल का बड़ा बयान, विनय कटियार के दावे से मचा बवाल, कहा- जेल जाएंगे चंपत राय-अनिल मिश्रा
Jul 03, 2026 | 12:22 PMAnanya Pandey Bold Photos: समंदर किनारे बिकनी लुक देकर अनन्या पांडे ने बढ़ाया पारा, तस्वीरें देख छूटेंगे पसीने
Jul 03, 2026 | 12:18 PMवर्धा जिले में मानसून का धमाकेदार कमबैक: 18 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि, फसलों को मिला जीवनदान
Jul 03, 2026 | 12:17 PMमहाकाल मंदिर का ‘त्रिनेत्र’ बना देश का गौरव: डिजिटल गवर्नेंस में मिला प्रतिष्ठित स्वर्ण पुरस्कार
Jul 03, 2026 | 12:17 PMअल्प वर्षा से घबराएं नहीं, वैज्ञानिक खेती और बेहतर प्रबंधन से करें मुकाबला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Jul 03, 2026 | 12:12 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














