- Hindi News »
- World »
- Bangladesh Hindu Man Khokon Das Death Shariatpur Attack Hindi News
तालाब में कूदकर भी नहीं बच पाए खोकन दास, बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की मौत; मची दहशत
Bangladesh Hindu Attack: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हिंसा का एक और मामला सामने आया है। आगजनी में झुलसे खोकन चंद्र दास ने तीन दिन बाद ढाका में दम तोड़ दिया।
- Written By: अमन उपाध्याय

बांग्लादेश में एक हिंदू युवक पर हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Bangladesh Communal Violence: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा का एक और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। शरियतपुर जिले में खोकन चंद्र दास नामक व्यक्ति पर बेरहमी से हमला करने के बाद उन्हें आग के हवाले कर दिया गया। तीन दिनों तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ने के बाद शनिवार सुबह उनका निधन हो गया
नेशनल बर्न इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर डॉ. शाओन बिन रहमान ने एक मीडिया को बताया कि आगजनी के हमले में घायल खोकन दास का इलाज के दौरान निधन हो गया। दास करीब तीन दिनों से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनके शरीर का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा जल चुका था। आग से उनके चेहरे और सांस की नली को गंभीर नुकसान पहुंचा था जिसके कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।
लाके में शोक और आक्रोश का माहौल
डॉक्टरों ने बताया कि खोकन दास की मौत शनिवार सुबह करीब 7:20 बजे हुई। फिलहाल, शव को उनके पैतृक गांव ले जाने के लिए जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
सम्बंधित ख़बरें
Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
फिलीपींस में कुदरत का कहर: आंधी से ढही 9 मंजिला इमारत, मलबे में दबे दर्जनों मजदूरों को बचाने की जंग जारी!
Kyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
परिवार ने इस घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। खोकन दास के भतीजे-दामाद प्रांतो दास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि परिवार न्याय चाहता है और किसी भी अपराधी को बचने नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिन आरोपियों की पहचान हो चुकी है उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
कैसे हुआ हमला?
इससे पहले खोकन दास की पत्नी सीमा दास ने भी मीडिया को बताया था कि हमलावरों ने उनके पति को घर में घुसने से पहले ही पकड़ लिया था। बदमाशों ने उन पर हमला किया और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के वक्त सीमा दास अपने बच्चे को गोद में लिए हुए थीं।
स्थानीय अखबार प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना दामुड्या के कोनेश्वर यूनियन में केउरभंगा बाजार के पास हुई। खोकन दास दिनभर दुकान चलाने के बाद घर लौट रहे थे तभी बदमाशों के एक समूह ने उन्हें रोका। हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला किया, फिर उनके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
तालाब में कूद गए खोकन दास
खुद को बचाने के लिए खोकन दास पास ही सड़क किनारे स्थित एक तालाब में कूद गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें पहले शरियतपुर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें ढाका रेफर किया गया।
यह भी पढ़ें:- US Attacks Venezuela: ट्रंप का बड़ा दावा- राष्ट्रपति मादुरो और पत्नी गिरफ्तार, भेजे गए देश से बाहर
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल के महीनों में मैमनसिंह जिले में दीपू चंद्र दास की कथित तौर पर ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, जबकि राजबाड़ी जिले में अमृत मंडल की भी भीड़ द्वारा हत्या का मामला सामने आया था। इन घटनाओं ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Bangladesh hindu man khokon das death shariatpur attack hindi news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














