-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pm Modi Visit To Kuwait To Open New Chapter In Bilateral Ties Mea
पीएम मोदी की कुवैत यात्रा से दोनों देशों के बीच शुरू होगा नया अध्याय, विदेश मंत्रालय कहा- द्विपक्षीय संबंध होंगे खूब मजबूत
- Written By: साक्षी सिंह
चटर्जी ने कहा कि इस यात्रा से भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के बीच संबंधों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। चटर्जी ने कहा कि भारत मुक्त व्यापार समझौते के लिए जीसीसी के साथ बातचीत कर रहा है।

पीएम मोदी (मीडिया गैलरी)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शनिवार सेकुवैत की दो दिवसीय यात्रा शुरू हो रही है। इस दौरान भारत और खाड़ी देश के बीच रक्षा और व्यापार समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किये जाने की उम्मीद है। मोदी कुवैत के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगे।भारतीय श्रमिक शिविर का दौरा करेंगे। भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे और गल्फ कप फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 43 सालों में इस खाड़ी देश की पहली यात्रा होगी।
प्रधानमंत्री की यात्रा से एक दिन पहले विदेश मंत्रालय ने कहा कि कुवैत के साथ द्विपक्षीय निवेश संधि और रक्षा सहयोग समझौते पर चर्चा जारी है। विदेश मंत्रालय में सचिव प्रवासी भारतीय मामले अरुण कुमार चटर्जी ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान कुछ द्विपक्षीय दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
विदेश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
चटर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक यात्रा से भारत-कुवैत द्विपक्षीय संबंधों में एक नया अध्याय शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह न केवल मौजूदा क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करेगा। बल्कि भविष्य में सहयोग के लिए नए रास्ते भी खोलेगा, हमारे साझा मूल्यों को सुदृढ़ करेगा और भविष्य के लिए अधिक मजबूत साझेदारी का निर्माण करेगा।
चटर्जी ने कहा कि इस यात्रा से भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के बीच संबंधों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। चटर्जी ने कहा कि भारत मुक्त व्यापार समझौते के लिए जीसीसी के साथ बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि दोनों पक्ष इसे पूरा करने में सफल होंगे।
कुवैत में श्रमिक शिविर में मोदी की योजनाबद्ध यात्रा के बारे में चटर्जी ने कहा कि भारत सरकार विदेशों में सभी भारतीय श्रमिकों के कल्याण को काफी महत्व देती है। चटर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा श्रमिक शिविर का दौरा करने का उद्देश्य यह दर्शाना है कि भारत सरकार हमारे श्रमिकों को कितना महत्व देती है। यही मुख्य उद्देश्य है।
मोदी कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के आमंत्रण पर इस यात्रा पर जायेंगे। अमीर से मुलाकात के अलावा मोदी कुवैत के युवराज और प्रधानमंत्री से भी बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के बीच अधिक मजबूत साझेदारी विकसित करने में मदद मिलेगी।
बेहद अहम है पीएम मोदी का कुवैत दौरा, इन तीन वजहों से प्रधानमंत्री की यात्रा बनने जा रही खास
चटर्जी ने कहा कि मोदी कुवैत नेतृत्व के साथ व्यापार, निवेश, ऊर्जा, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क के क्षेत्रों समेत द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे। इससे पहले, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1981 में कुवैत का दौरा किया था।
भारत, कुवैत के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है और भारतीय समुदाय कुवैत में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है। कुवैत और भारत के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है, जिसका द्विपक्षीय व्यापार वित्तीय वर्ष 2023-24 में 10.47 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।
1930 के दशक से भारतीयों ने कुवैत आना किया शुरू, आज यहां के अर्थव्यवस्था को दे रहे धार
कुवैत- भारत का छठा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता है, जो देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को तीन प्रतिशत तक पूरा करता है। अमीर शेख सबाह अल अहमद अल जाबर अल सबाह जुलाई, 2017 में निजी यात्रा पर भारत आए थे। इससे पहले 2013 में कुवैत के प्रधानमंत्री ने भारत की उच्च स्तरीय यात्रा की थी। (एजेंसी)
Pm modi visit to kuwait to open new chapter in bilateral ties mea
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













