-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Indians Started Coming To Kuwait From The 1930s Important Role In Economy
1930 के दशक से भारतीयों ने कुवैत आना किया शुरू, आज यहां के अर्थव्यवस्था को दे रहे धार
- Written By: साक्षी सिंह
कुवैत में भारत के राजदूत आदर्श स्वैका ने भी इस पर चर्चा की और कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारतीय प्रवासी यहां क्या भूमिका निभा रहे हैं। भारतीय कुवैत की कुल आबादी का 21 प्रतिशत और कार्यबल का 30 प्रतिशत हैं।

भारत और कुवैत में संबंध
कुवैत सिटी: भारत के प्रधानमंत्री दो दिनों के कुवैत दौरे पर जा रहे हैं। मीडिया में ये खबर आने के बाद दोनों देशों के संबंधों को लेकर बात होनी शुरू हो गई। इस पर कुवैत में भारत के राजदूत आदर्श स्वैका ने भी इस पर चर्चा की और कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारतीय प्रवासी यहां क्या भूमिका निभा रहे हैं।
आदर्श स्वैका कहते हैं कि प्रवासी हमारे दोनों देशों के बीच एक बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी हैं। पहले, कुवैती लोग ही भारत आते थे, लेकिन 1930 और 40 के दशक की शुरुआत से भारतीयों ने यहां आना शुरू कर दिया। वे तेल और गैस क्षेत्र में थे। उसके बाद वे न सिर्फ इन दोनों सेक्टर्स में बल्कि तेजी से कुवैत के सभी क्षेत्रों में शामिल हो गए। यही कारण है कि आज हम कुवैत में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय हैं। जिनकी संख्या 1 मिलियन से ज्यादा है।
विदेश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
कुवैत में भारतीयों का दबदबा
स्वैका ने कहा कि 1990 के दशक से हम 5 गुना बढ़ गए हैं। हम कुवैत की कुल आबादी का 21 प्रतिशत और कार्यबल का 30 प्रतिशत हैं। निजी क्षेत्र में भी सबसे बड़ा और घरेलू क्षेत्र में सबसे बड़ा हिस्सा हम हैं। स्वैका ने बताया व्यावहारिक रूप से सभी क्षेत्रों में, चाहे डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, कंपनियों के सीईओ से लेकर घरेलू नौकरानियों, ड्राइवरों, नर्सों, पैरामेडिक्स तक को लें – आप कुवैत की अर्थव्यवस्था के किसी भी क्षेत्र को लें, आपको भारतीय मिलेंगे।
भारतीय पहली पसंद का समुदाय
कुवैती मित्रों का कहना है कि भारतीय पहली पसंद का समुदाय हैं। भारत और कुवैत के बीच व्यापार संबंधों पर, कुवैत में भारत के राजदूत आदर्श स्वैका कहते हैं कि निश्चित रूप से गैर-तेल व्यापार टोकरी में विविधता लाने पर बहुत अधिक ध्यान दिया गया है। इसलिए हमारी ओर से हम फार्मा तक बहुत अधिक पहुंच, भारत से कुवैत तक ज्यादा से ज्यादा दवा प्रोडक्शन, आईटी और आईटी-सक्षम सेवाएं, बहुत सारी बैंकिंग और अन्य कंपनियां भारतीय आईटी विशेषज्ञता का उपयोग कर रही हैं।
इन पर भी चल रही बातचीत
हम फिनटेक पर भी विचार कर रहे हैं। यूपीआई के बारे में बातचीत चल रही है। कुवैत की दो एजेंसियां KNET और NPCI एक्टिव रूप से सहयोग में हैं। उन्होंने 2022 में एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए। साथ ही वे सीमा पार प्रेषण समझौते पर काम कर रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि पारंपरिक क्षेत्रों के साथ-साथ नए और जरूरी क्षेत्रों के लिए भी बहुत गुंजाइश है।
21 व 22 दिसंबर को कुवैत दौरे पर हैं पीएम मोदी
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय 21 और 22 दिसंबर को कुवैत दौर पर जा रहे हैं। यह 43 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी की कुवैत यात्रा पर सचिव अरुण कुमार चटर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कुवैत के अमीर शेख मिशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर वह कुवैत की यात्रा करेंगे।
Indians started coming to kuwait from the 1930s important role in economy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














