चुकता हुआ 7 अक्टूबर का हिसाब, इजरायली सेना ने हमास के टॉप 5 कमांडरों को किया ढेर

Hamas terrorists killed: इजरायली सेना ने 7 अक्टूबर 2023 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड रहे हमास के पांच खतरनाक कमांडरों को ढेर कर दिया। ये सभी इजरायल पर हुए उस हमले की योजना बनाने में शामिल थे।
चुकता हुआ 7 अक्टूबर का हिसाब, इजरायली सेना ने हमास के टॉप 5 कमांडरों को किया ढेर
इजरायली सेना ने हमास के टॉप 5 कमांडरों को किया ढेर, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Israel Hamas War: इजरायली सेना ने 7 अक्टूबर 2023 को तेल अवीव पर हमास के आतंकी हमले का जवाब देते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) और इजरायली सुरक्षा एजेंसी (ISA) के संयुक्त अभियान में हमले में शामिल पांच खतरनाक आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है।

इजरायली सेना ने इस सैन्य कार्रवाई में 5 खूखांर आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इनमें इस्लामिक जिहाद आतंकी संगठन की बैत हनून बटालियन के उप-कमांडर मुराद नासिर मूसा अबू जाराद भी शामिल थे। इसी ऑपरेशन में गाजा सिटी में इस्लामिक जिहाद की एंटी-टैंक यूनिट के सह-प्रमुख महमूद शुकरी तैयम डर्डसावी भी मारे गए। इसके अतिरिक्त, इजरायली बलों ने मोआत्सीम निदाल अहमद सखविल को भी नष्ट कर दिया।

इजरायली ऑपरेशन में ढेर हुए ये आतंकवादी

इस्लामिक जिहाद (पीआईजे) के एक कंपनी कमांडर और बैत हनून बटालियन के संचालक को इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने ऑपरेशन में नष्ट कर दिया। साथ ही, हमास का एक प्रमुख आतंकी इसाम अहमद अब्दल्लाह अताम्ना भी मारा गया, जो बैत हनून बटालियन में रॉकेट और मोर्टार हमलों का नेतृत्व करता था। इसी ऑपरेशन में आईडीएफ ने हमास के एक अन्य खतरनाक आतंकी इस्माइल इब्राहिम अबदल्लाह नईम को भी ढेर कर दिया, जो बैत हनून की स्नाइपर यूनिट का प्रमुख था।

इजरायली सेना ने एक्स पर बताया है कि उन्होंने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला करने वाले सभी खूंखार आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना ने कहा कि उन आतंकियों को समाप्त कर दिया गया है, जो इस हमले के लिए जिम्मेदार थे।

चार से पांच महीने तक चलेगा अभियान

बता दें कि इजरायल की सुरक्षा समिति ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा गाजा पट्टी के कुछ नए क्षेत्रों पर नियंत्रण हासिल करने की योजना को गुरुवार को मंजूरी दे दी है। इस सैन्य अभियान के लगभग चार से पांच महीने तक चलने का अनुमान है, जिसके कारण लगभग दस लाख से अधिक फिलिस्तीनी नागरिकों को विस्थापित होना पड़ सकता है। हालांकि, इजरायल के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने इस योजना के प्रति आगाह किया है, क्योंकि इससे वहां मौजूद बंधकों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा सकता है।

इजरायली सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने स्पष्ट किया कि इस ऑपरेशन का प्राथमिक उद्देश्य आतंकवादी संगठन हमास के शेष लड़ाकों को खत्म करना और 50 बंधकों की रिहाई के लिए दबाव बढ़ाना है। रिपोर्ट के मुताबिक, हमास की कैद में बंधकों में से केवल 20 के जीवित होने की पुष्टि हुई है। इसके बावजूद, संयुक्त राष्ट्र ने इस योजना पर चिंता जताते हुए इजरायल को आगाह किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com