-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Israeli Airstrikes Kill 60 People In Gaza Including 22 Children
इजराइल ने गाजा में फिर बरपाया कहर, एयर स्ट्राइक में 60 लोगों की मौत, 22 बच्चे शामिल
- Written By: अक्षय साहू
इजराइल ने मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह गाजा के इलाके में कई ताबड़तोड़ हवाई हमले किए। इसमें 60 लोगों की मौत हो गई। मारने वालों में 22 बच्चे भी शामिल हैं। नेतन्याहू ने कहा कि हमारे पास युद्ध रोकने का कोई तरीका नहीं है।

इस्राइली हवाई हमले के बाद का हाल (फोटो- सोशल मीडिया)
गाजा: इजराइल ने गाजा में अपने हमले को फिर से तेज कर दिया है। मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह इजराइल रक्षा बल (IDF) ने गाजा में कई ताबड़तोड़ हवाई हमले किए। आईडीएफ के हमले में कम से कम 22 बच्चे मारे गए हैं। इस हमले में कुल मिलाकर 60 लोगों की मौत हुई है।
जबलिया में इंडोनेशियाई अस्पताल ने बताया कि हमलों में कुल मिलाकर 60 लोगों की मौत हुई है। हमला अमेरिका की मध्यस्थता में हमास की ओर से एक इस्राइली-अमेरिकी बंधक को रिहा करने के एक दिन बाद हुआ। सबसे बड़ी बात ये है कि ये हमले तब हो रहे हैं जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पहली स्टेट विजिट पर मिडिल ईस्ट के दौरे पर हैं।
युद्ध रोकने का कोई तरीका नहीं: इजराइल
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को अपने आधिकारिक बयान में कहा कि ऐसा कोई तरीका नहीं है, जिससे इस्राइल गाजा में अपना युद्ध रोक सके। नेतन्याहू के इस बयान से हमास के साथ सीजफायर की उम्मीदें लगभग बहुत हद तक खत्म हो गई हैं। हालांकि, इस्राइली सेना ने हमलों पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया है। इस बीच, हमास के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के लिए कार्रवाई शुरू करने से पहले मंगलवार देर रात जबलिया के निवासियों को इलाका खाली करने की चेतावनी दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
‘भारत और हमारा DNA एक…’, अफगान के मंत्री का बड़ा बयान; पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
China Flood Snakes: चीन में बाढ़ से टूटा फार्म, सड़कों पर तैरने लगे 900 जहरीले सांप, लोग दहशत में
कांगो में इबोला का ‘साइलेंट’ प्रहार: सरकारी आंकड़ों से 4 गुना भयावह हो सकता है संक्रमण, WHO ने जारी की चेतावनी
क्यूबा में फिर पसरा अंधेरा, एक हफ्ते में दूसरी बार पूरा देश ब्लैकआउट; ट्रंप की तेल नाकाबंदी से मचा हाहाकार
हमास का अंत नजदीक
नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से जारी बयानों में प्रधानमंत्री के हवाले से कहा गया कि इस्राइली सेनाएं वादा किए गए बल वृद्धि से बस कुछ ही दिन दूर हैं और वे मिशन को पूरा करने के लिए बड़ी ताकत के साथ गाजा में प्रवेश करेंगे। इसका मतलब है- हमास का अंत नजदीक है।
‘कोई बेवकूफ ही इसे ठुकराए…’, ट्रंप ने कतर के 400 मिलियन डॉलर के गिफ्ट को लेकर कही ये बड़ी बात
बता दें कि हमास से लड़ते हुए इजराइल में सैनिकों की भारी कमी हो गई थी। इसके बाद नेतन्याहू सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए इजराइली नागरिकों के लिए 2 साल की अनिवार्य सैन्य सेवा को बढ़ाकर 3 साल कर दिया। ताकि जवान ज्यादा दिन तक इस्राइली सेना में अपनी सेवाएं दे सकें।
Israeli airstrikes kill 60 people in gaza including 22 children
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 01:55 PMदतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:46 PMAnupama Spoiler: बेटी के गायब होने पर बेसुध हुई अनुपमा, प्रेम से झगड़े के बाद राही ने छोड़ा घर
Jul 11, 2026 | 01:44 PMगोंदिया में खाद कंपनियों की मनमानी से विवाद; यूरिया के साथ दूसरा उर्वरक लेने की अनिवार्यता से विक्रेता परेशान
Jul 11, 2026 | 01:43 PMAIADMK में बड़ी बगावत के संकेत! पलानीस्वामी की बैठक में नेताओं ने खोल दिया मोर्चा, नेतृत्व को दी बड़ी चेतावनी
Jul 11, 2026 | 01:41 PM‘भारत और हमारा DNA एक…’, अफगान के मंत्री का बड़ा बयान; पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
Jul 11, 2026 | 01:41 PMमुंबई नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस में बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड का जुड़वां भाई निक खेमलानी गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM













