-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- End Of Hamas Release Hostages Or Not Netanyahu Warning Continues War In Gaza
हमास का अंत तय! बंधकों को रिहा करो या नहीं, गाजा में जारी रहेगी जंग, नेतन्याहू की चेतावनी से मचा बवाल
- Written By: अमन उपाध्याय
नेतन्याहू ने कहा कि हम बंधकों को वापस लेने के बाद भी आगे बढ़ेंगे, लेकिन युद्ध को समाप्त करने का कोई इरादा नहीं है। तन्याहू ने स्पष्ट किया कि इजरायल का मुख्य उद्देश्य हमास को पूरी तरह समाप्त करना है।

नेतन्याहू , (डिजाइन फोटो)
यरुशलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि गाजा में चल रहे युद्ध को समाप्त करने का उनका कोई इरादा नहीं है, चाहे हमास के साथ बंधकों की रिहाई के लिए कोई समझौता हो जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर हमास बंधकों को रिहा करता है, तो इजरायल उन्हें स्वीकार करेगा, लेकिन इसके बाद भी सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी।
नेतन्याहू का यह बयान गाजा में युद्धविराम की उम्मीदों के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ है। नेतन्याहू ने आगे कहा कि हम बंधकों को वापस लेने के बाद भी आगे बढ़ेंगे, लेकिन युद्ध को समाप्त करने का कोई इरादा नहीं है।
हमास को पूरी तरह समाप्त करना इजरायल का मुख्य उद्देश्य
यह बयान उस समय आया है जब हमास ने सोमवार को अमेरिकी-इजरायली बंधक एडन अलेक्जेंडर को रिहा किया, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रति सद्भावना के रूप में देखा गया। ट्रंप ने पहले उम्मीद जताई थी कि इस रिहाई से 19 महीने से चल रहे युद्ध को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। इसके बाद, मिस्र, कतर, अमेरिका और हमास के बीच चार-पक्षीय वार्ता के जरिए युद्धविराम की संभावना बढ़ गई थी। हालांकि, नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि युद्धविराम केवल सीमित समय के लिए संभव है और इजरायल का मुख्य उद्देश्य हमास को पूरी तरह समाप्त करना है।
सम्बंधित ख़बरें
‘भारत और हमारा DNA एक…’, अफगान के मंत्री का बड़ा बयान; पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
China Flood Snakes: चीन में बाढ़ से टूटा फार्म, सड़कों पर तैरने लगे 900 जहरीले सांप, लोग दहशत में
कांगो में इबोला का ‘साइलेंट’ प्रहार: सरकारी आंकड़ों से 4 गुना भयावह हो सकता है संक्रमण, WHO ने जारी की चेतावनी
क्यूबा में फिर पसरा अंधेरा, एक हफ्ते में दूसरी बार पूरा देश ब्लैकआउट; ट्रंप की तेल नाकाबंदी से मचा हाहाकार
नेतन्याहू ने कहा, “हम युद्ध को अंत तक जारी रखेंगे। हमारा उद्देश्य हमास को समाप्त करना और गाजा से खतरों को खत्म करना है।” उनके इस बयान ने न केवल युद्धविराम की वार्ता को जटिल बना दिया, बल्कि इजरायल के अंदर भी विवाद पैदा कर दिया है। हमास का कहना है कि वह तभी शेष बंधकों को रिहा करेगा जब फिलिस्तीनी कैदियों की बड़ी संख्या को मुक्त किया जाएगा, स्थायी युद्धविराम लागू होगा और इजरायल गाजा से वापस जाएगा।
सैन्य अभियान को और तेज करने का ऐलान
इजरायल में बंधकों के परिवार और उनके समर्थक लगातार सरकार पर दबाव बना रहे हैं कि गाजा में फंसे 59 बंधकों की रिहाई के लिए समझौता किया जाए। हालांकि, प्रधानमंत्री नेतन्याहू की कैबिनेट में कट्टरपंथी नेताओं का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, जो युद्ध को समाप्त करने के खिलाफ हैं। हाल ही में, नेतन्याहू ने गाजा में सैन्य अभियान को और तेज करने की योजना का ऐलान किया, जिसमें गाजा के बड़े हिस्से पर कब्जा करने और वहां की आबादी को दक्षिण की ओर शिफ्ट करने की बात की गई है।
भारतवंशी अनीता आनंद बनीं कनाडा की विदेश मंत्री, इतिहास रचते हुए गीता पर हाथ रखकर ली शपथ
इजरायली सेना के प्रवक्ता, ब्रिगेडियर-जनरल एफी डेफ्रिन ने कहा कि इस नए सैन्य अभियान में बंधकों की रिहाई को प्राथमिकता दी जाएगी। लेकिन, बंधक परिवारों के संगठन, “होस्टेजेस एंड मिसिंग फैमिलीज फोरम”, ने इसे बंधकों की “बलि” देने वाला कदम करार दिया। विपक्षी नेता यायर गोलान ने भी आरोप लगाया कि यह योजना नेतन्याहू की सरकार को बचाने के लिए है, न कि सुरक्षा या बंधकों की रिहाई के लिए।
गाजा में कई स्थानों पर भयंकर तबाही
गाजा में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। 18 मार्च 2025 से इजराइल ने बमबारी फिर से शुरू की, जिससे दो महीने पुराना संघर्ष विराम टूट गया। इसके बाद से इजराइली सैनिकों ने गाजा के उत्तरी हिस्से और राफा में कई स्थानों पर भयंकर तबाही मचाई है और वहां अपनी स्थिति को मजबूत किया है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस संघर्ष में अब तक 52,800 से अधिक लोग अपनी जान गवा चुके हैं, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जबकि घायलों की संख्या 1 लाख 19 हजार से अधिक हो चुकी है।
End of hamas release hostages or not netanyahu warning continues war in gaza
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:46 PMAnupama Spoiler: बेटी के गायब होने पर बेसुध हुई अनुपमा, प्रेम से झगड़े के बाद राही ने छोड़ा घर
Jul 11, 2026 | 01:44 PMगोंदिया में खाद कंपनियों की मनमानी से विवाद; यूरिया के साथ दूसरा उर्वरक लेने की अनिवार्यता से विक्रेता परेशान
Jul 11, 2026 | 01:43 PMAIADMK में बड़ी बगावत के संकेत! पलानीस्वामी की बैठक में नेताओं ने खोल दिया मोर्चा, नेतृत्व को दी बड़ी चेतावनी
Jul 11, 2026 | 01:41 PM‘भारत और हमारा DNA एक…’, अफगान के मंत्री का बड़ा बयान; पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
Jul 11, 2026 | 01:41 PMमुंबई नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस में बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड का जुड़वां भाई निक खेमलानी गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 01:40 PMAnimesh Kujur: अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, विदेश में 100 मीटर में सबसे तेज दौड़ने वाले पहले भारतीय बने
Jul 11, 2026 | 01:37 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM













