मुंबई नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस में बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड का जुड़वां भाई निक खेमलानी गिरफ्तार

Nesco Drug Case: मुंबई के नेस्को टेक्नो कॉन्सर्ट ड्रग ओवरडोज मामले में वनराई पुलिस ने 14वीं गिरफ्तारी करते हुए मुख्य आरोपी के जुड़वां भाई निक खेमलानी को दबोचा है, जो वित्तीय लेन-देन संभाल रहा था।
Mumbai Nesco Techno Concert Drug Case nik khemlani arrested
मुंबई नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस के मास्टरमाइंड का जुड़वां भाई निक खेमलानी गिरफ्तार (सोर्स: AI)
Published on
Updated on

Mumbai Nesco Techno Concert Drug Case: मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को (NESCO) प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित हुए टेक्नो म्यूजिक कॉन्सर्ट ड्रग्स मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। दो मैनेजमेंट छात्रों की मौत के मामले में वनराई पुलिस ने इस ड्रग सिंडिकेट के मुख्य आरोपी महेश उर्फ मार्क खेमलानी के सगे जुड़वां भाई नितेश उर्फ निक खेमलानी को गिरफ्तार कर लिया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में यह अब तक की 14वीं गिरफ्तारी है।

पुलिस ने निक खेमलानी को शुक्रवार को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी की संलिप्तता और मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे 13 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

ड्रग्स सिंडिकेट का फाइनेंशियल बैकबोन था निक

मुंबई पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई ड्रग नेटवर्क के वित्तीय लेन-देन की गहन जांच के बाद की गई है। जांच में निक और पहले से पकड़े गए आरोपियों के बीच संदिग्ध पैसों के लेन-देन का खुलासा हुआ है। वनराई पुलिस अब निक से पूछताछ कर इस ड्रग सिंडिकेट के पूरे फाइनेंशियल नेटवर्क और फंडिंग सोर्स का पता लगाने में जुटी है। इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

क्या नेस्को ड्रग ओवरडोज मामला?

मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर (NESCO) में आयोजित एक म्युजिक कंसर्ट को देखने आए दो एमबीए छात्रों की ड्रग्स की ओवरडोज से हुई मौत हो गई थी। मामले में इससे पहले पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। नितेश उर्फ निक खेमलानी मास्टरमाइंड महेश उर्फ मार्क खेमलानी का जुड़वा भाई है।

मुंबई के एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट कॉलेज के करीब 19 छात्र गोरेगांव के नेस्को सेंटर में आयोजित एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट में शामिल होने गए थे। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि छात्रों ने 'मर्सिडीज' नाम की एक्स्टसी गोलियों का सेवन किया था।

मुंबई पुलिस का ड्रग्स के खिलाफ मेगा ऑपरेशन

वहीं, मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल की कांदिवली यूनिट की ओर से भी ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने 50 करोड़ की एमडी ड्रग्स को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि मुंबई में एमडी ड्रग्स का एक बड़ा सिंडिकेट चल रहा है, जिसके तार दूसरे राज्यों के साथ जुड़े हो सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com