मुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई

Mumbai BMC News: मुंबई में खुले और टूटे मैनहोल से होने वाले हादसों को रोकने के लिए बीएमसी ने शुरू की व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा। नागरिक 9324500600 पर फोटो भेजकर कर सकेंगे शिकायत।
BMC launches a dedicated WhatsApp chatbot (9324500600) for citizens to report open or broken manholes in Mumbai with photos and live location sharing.
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai  BMC Manhole WhatsApp Service: मुंबई में बारिश के मौसम में खुले, टूटे या गायब मैनहोल कवर से होने वाले हादसों को रोकने और नागरिकों की शिकायतों का तेजी से निपटारा करने के उद्देश्य से बीएमसी ने मैनहोल संबंधी शिकायतों के लिए एक अलग व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा शुरू की है।

अब नागरिक 9324500600 नंबर पर सीधे शिकायत दर्ज करा सकेंगे। बीएमसी का कहना है कि इससे शिकायतों का पंजीकरण और उनके समाधान की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी होगी। बीएमसी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यदि किसी स्थान पर खुला, टूटा या गायब मैनहोल कवर दिखाई देता है तो नागरिक संबंधित व्हाट्सएप नंबर पर संदेश भेजकर चैटबॉट सेवा शुरू कर सकते हैं।

फोटो और लोकेशन भेजकर करें शिकायत

मुंबई बीएमसी के अनुसार, यदि किसी स्थान पर खुला, टूटा या गायब मैनहोल कवर दिखाई देता है तो नागरिक संबंधित व्हाट्सएप नंबर पर संदेश भेजकर चैटबॉट सेवा शुरू कर सकते हैं। इसके बाद 'शिकायत दर्ज करें' विकल्प चुनना होगा, घटनास्थल की लोकेशन साझा करनी होगी और समस्या का फोटो अपलोड करना होगा। शिकायत दर्ज होने के बाद आवेदक को एक यूनिक शिकायत पंजीकरण संख्या मिलेगी, जिसके जरिए वह शिकायत की प्रगति पर नजर रख सकेगा।

1916 हेल्पलाइन भी शिकायत के लिए उपलब्ध

शिकायत दर्ज करें विकल्प चुनकर घटनास्थल की लोकेशन साझा करनी होगी और समस्या का फोटो अपलोड करना होगा। शिकायत दर्ज होने के बाद आवेदक को एक शिकायत पंजीकरण संख्या उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके माध्यम से वह अपनी शिकायत की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेगा। नागरिक 'माय बीएमसी मार्ग' मोबाइल ऐप के जरिए भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

ऐप में मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉग-इन करने के बाद 'न्यू रजिस्ट्रेशन' विकल्प चुनकर शिकायत का प्रकार दर्ज करना होगा, समस्या का संक्षिप्त विवरण और संबंधित स्थान का फोटो या जियो-टैग किया गया चित्र अपलोड करना होगा।

शिकायत सफलतापूर्वक दर्ज होने पर एक शिकायत क्रमांक जारी किया जाएगा। बीएमसी का सामान्य व्हाट्सएप चैटबॉट (8999228999), वैबसाइट और 1916 हेल्पलाइन भी शिकायत दर्ज कराने के लिए उपलब्ध रहेंगे,

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com