-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Israel To Attack Iran Nuclear Sites Middle East Tension
मिडिल ईस्ट में होगा तबाही का तांडव, ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करेगा इजरायल!
- Written By: अभिषेक सिंह
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका को पता चला है कि इजराइल ईरानी परमाणु संयंत्रों पर हमला करने की योजना बना रहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इजराइली नेताओं ने इस हमले पर अंतिम फैसला लिया है या नहीं।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
वाशिंगटन: इजरायल मध्य पूर्व में तबाही की नई पटकथा लिख रहा है। अमेरिका को मिली नई खुफिया जानकारी से पता चला है कि इजराइल ईरानी परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला करने की तैयारी कर रहा है। एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। अगर इजरायल ऐसा करता है तो मध्य पूर्व में काफी तबाही मचेगी।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका को पता चला है कि इजरायल ईरानी परमाणु संयंत्रों पर हमला करने की योजना बना रहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इजरायली नेताओं ने इस हमले पर अंतिम फैसला लिया है या नहीं और इजरायल ऐसा हमला करेगा या नहीं, इस पर अमेरिकी सरकार के भीतर मतभेद हैं।
वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। साथ ही, वाशिंगटन स्थित इजरायइली दूतावास और इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय से भी संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, होर्मुज जलडमरूमध्य बना टकराव का केंद्र
Trump Iran Threat: ट्रंप की चेतावनी, अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान में मचेगी इतिहास की सबसे बड़ी तबाही
Powerful Small Countries: क्षेत्रफल में छोटे पर ताकत और पैसे में बड़े हैं ये देश, दुनिया पर है इनका राज
Iron Dome India: अब भारत में बनेगा इजरायल का मिसाइल इंटरसेप्टर, रक्षा क्षेत्र में अहम डील
हमले की संभावना क्यों बढ़ी?
सीएनएन के मुताबिक, इस खुफिया जानकारी से अवगत एक सूत्र ने बताया कि हाल के महीनों में इजरायल द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करने की संभावना काफी बढ़ गई है। इस सूत्र ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच ऐसा कोई समझौता होता है जिसमें ईरान का सारा यूरेनियम नहीं हटाया जाता है, तो इस हमले की संभावना और भी बढ़ जाएगी।
ट्रंप प्रशासन के कूटनीतिक प्रयास
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन ईरान के साथ उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर कूटनीतिक समझौते की दिशा में बातचीत कर रहा है। ट्रंप ने हाल ही में न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि वह एक सत्यापित परमाणु शांति समझौते को प्राथमिकता देते हैं, न कि इजरायल के साथ संयुक्त सैन्य कार्रवाई को, जिससे ईरान नष्ट हो जाए।
हालांकि, खुफिया जानकारी के अनुसार इजरायल का रुख ट्रंप की कूटनीतिक इच्छा से अलग हो सकता है। फिलहाल यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। आगे क्या कुछ होता है यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।
Israel to attack iran nuclear sites middle east tension
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी की हरकत कैमरे में कैद, प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकने का वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 04:03 PMमुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
Jul 11, 2026 | 04:02 PMवियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 11, 2026 | 03:59 PM‘यह सामान्य बदलाव नहीं…’, दतिया में BJP के फैसले से सियासी भूचाल; सीनियर पत्रकार ने डिकोड की पूरी रणनीति
Jul 11, 2026 | 03:59 PMGadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
Jul 11, 2026 | 03:57 PMLock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 03:56 PMसीएम योगी की सफर सखी योजना: गांव की महिलाएं संभालेंगी पर्यटन की जिम्मेदारी; टिकट बुकिंग से कमा सकेंगी 50 हजार
Jul 11, 2026 | 03:52 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














