-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- 22 Non Muslim Countries Came Against Israel Britain France Gave Open Threat
नेतन्याहू का ‘गाजा कैप्चर प्लान’ होगा फेल! इजरायल के खिलाफ आ गए 22 गैर मुस्लिम देश, ब्रिटेन-फ्रांस ने दी खुली धमकी
- Written By: अभिषेक सिंह
इन देशों का कहना है कि सहायता रोके जाने से गाजा पट्टी में भयावह स्थिति पैदा हो रही है और लोग भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। कई लोगों को गंभीर बीमारियों की दवा नहीं मिल पा रही है और उनकी जान बचाना मुश्किल साबित हो रहा है।

कॉन्सेप्ट इमेज (डिजाइन)
तेल अवीव: इजराइल ने गाजा जाने वाली सहायता को आंशिक रूप से मंजूरी दे दी है। गाजा जाने वाली सड़कों से नाकेबंदी हटा ली गई है। इस बीच यूरोपीय देशों समेत कुल 22 देशों ने इजरायल के खिलाफ एकजुट बयान जारी कर मांग की है कि गाजा जाने वाली सहायता में कोई बाधा न डाली जाए।
दिलचस्प बात यह है कि इन देशों में एक भी इस्लामिक देश ऐसा नहीं है, जो फिलिस्तीन का आक्रामक समर्थन करता रहा है और इजरायल का मुखर विरोधी है। इन देशों में जर्मनी, फ्रांस जैसे यूरोपीय देश शामिल हैं, जबकि जापान भी इसका हिस्सा है। ब्रिटेन और न्यूजीलैंड ने भी इजरायल से मांग की है कि गाजा जाने वाली सहायता में कोई बाधा न डाली जाए।
इन देशों ने जारी किया साझा बयान
इजराइल के खिलाफ संयुक्त बयान जारी करने वाले देशों में शामिल हैं- ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, आइसलैंड, आयरलैंड, इटली, जापान, लातविया, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन।
सम्बंधित ख़बरें
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
PM Modi ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा, कहा- न्यूजीलैंड से मिला मफलर आज भी संभालकर रखा
भूकंप ने उजाड़ दिया पूरा इलाका, वेनेजुएला में मरने वालों की संख्या 4,118 हुई; बचाव अभियान अब भी जारी
Trump Iran Warning: सीजफायर खत्म हुआ लेकिन बातचीत रहेगी जारी, ट्रंप की ईरान को चेतावनी
‘भुखमरी का शिकार हो रहे लोग’
इन देशों का कहना है कि सहायता रोके जाने से गाजा पट्टी में भयावह स्थिति पैदा हो रही है और लोग भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। कई लोगों को गंभीर बीमारियों की दवा नहीं मिल पा रही है और उनकी जान बचाना मुश्किल साबित हो रहा है। इन देशों का कहना है कि हमें पता है कि इजरायल ने सीमित मात्रा में सहायता देने पर सहमति जताई है, लेकिन हमारी मांग है कि सहायता देने में कोई बाधा न आए।
फ्रांस-ब्रिटेन और कनाडा ने दी धमकी
दिलचस्प बात यह है कि फ्रांस, ब्रिटेन और कनाडा ने इजरायल को धमकी तक दे दी है कि अगर गाजा में सहायता रोकी गई तो वे प्रतिबंध लगा देंगे। इसके अलावा इन देशों ने गाजा पर सैन्य कार्रवाई रोकने की भी मांग की है।
क्या बोले नेतन्याहू?
वहीं, बेंजामिन नेतन्याहू ने भी तीनों देशों पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा है कि अगर आपका प्रस्ताव मान लिया जाता है तो हमास और मजबूत हो जाएगा और भविष्य में वह फिर से इजरायल पर हमला करेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी माना कि इजरायल पर गाजा के लिए सहायता न रोकने का दबाव है।
खत्म हो जाएगी रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन को सता रहा EU का खौफ, डोनाल्ड ट्रंप से तीसरी बार ढाई घंटे बात
आपको बता दें कि बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि जब तक हमास का खात्मा नहीं हो जाता, इजरायल गाजा पर हमला करता रहेगा। लेकिन इस बीच यूरोपीय देशों और जापान के विरोध से तस्वीर बदलती दिख रही है। इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग में आने वाले दिन इस लिहाज से अहम हो सकते हैं।
22 non muslim countries came against israel britain france gave open threat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग
Jul 11, 2026 | 04:05 PMरेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी की हरकत कैमरे में कैद, प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकने का वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 04:03 PMमुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
Jul 11, 2026 | 04:02 PMवियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 11, 2026 | 03:59 PM‘यह सामान्य बदलाव नहीं…’, दतिया में BJP के फैसले से सियासी भूचाल; सीनियर पत्रकार ने डिकोड की पूरी रणनीति
Jul 11, 2026 | 03:59 PMGadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
Jul 11, 2026 | 03:57 PMLock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 03:56 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM













