- Hindi News »
- World »
- Iranian Mp Warns Trump Us Should Prepare Coffins For Soldiers
‘सैनिकों के लिए ताबूतों का इंतजाम कर ले अमेरिका’, ईरानी सांसद ने दी ट्रंप को खुली चेतावनी
- Written By: अमन उपाध्याय
ईरान के कोम प्रांत से सांसद रवांबख्श ने अमेरिकी सुरक्षाबलों के खिलाफ जवाबी कदम उठाने का ऐलान किया। उन्होंने चेतावनी दी कि ट्रंप को मध्य पूर्व में तैनात अमेरिकी सैनिकों के शवों को लाने के लिए ताबूत तैयार कराने की...

ईरान ने दी अमेरिका को धमकी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
तेहरान: ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद दुनिया भर में मध्य पूर्व को लेकर गहरी चिंता फैल गई है। इस बीच, ईरानी सांसद कासेम रवांबख्श ने अमेरिका के ईरानी परमाणु स्थलों पर किए गए हवाई हमलों के जवाब में एक कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेताया कि उन्हें मध्य पूर्व में तैनात अमेरिकी सैनिकों के लिए बड़ी संख्या में ताबूत तैयार करने का आदेश देना चाहिए, क्योंकि ईरान अमेरिकी सुरक्षा बलों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा।
कोम प्रांत के इस प्रतिनिधि ने धमकी दी कि ट्रंप को ताबूत निर्माता कंपनियों को तुरंत उत्पादन बढ़ाने का निर्देश देना चाहिए ताकि अमेरिकी सैनिकों के शवों को वापस ले जाने के लिए पर्याप्त ताबूत उपलब्ध हों।
तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर सटीक हमले
ईरानी नेता का यह बयान डोनाल्ड ट्रंप की उस घोषणा के बाद आया, जिसमें उन्होंने रविवार को ट्रुथ सोशल पर बताया कि अमेरिकी सेनाओं ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं। अपने एक संक्षिप्त राष्ट्रीय भाषण में ट्रंप ने दावा किया कि इस अभियान ने ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमताओं को बर्बाद कर दिया और उसके परमाणु हथियार बनाने के इरादों को नाकाम कर दिया है। हालांकि, ईरानी सांसद रवांबख्श ने ट्रंप के इन दावों को नकारते हुए फोर्डो केंद्र को हुए नुकसान पर संदेह जताया, जिसे यूरेनियम संवर्धन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
म्यांमार-भारत दोस्ती में नया अध्याय! राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज से 5 दिवसीय राजकीय दौरे पर
Trump Kennedy Center: ट्रंप कैनेडी सेंटर से हटेगा डोनाल्ड ट्रंप का नाम, वाशिंगटन कोर्ट का आदेश
Virginia Accident: अमेरिका के वर्जीनिया में बस की 6 कारों से भयंकर टक्कर, 5 की मौत और 37 घायल
‘पार की सारी सीमाएं…’मिडिल ईस्ट में अमेरिकी बेस पर अब बरसेगा कहर? ईरान की चेतावनी से मचा हड़कंप
अमेरिका को मिलेगा इसका जवाब
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी हवाई हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे एक आपराधिक कार्य और युद्ध अपराध बताया। उन्होंने अमेरिका को चेतावनी दी कि उसे अपने कार्यों के परिणाम भुगतने होंगे। इसी बीच, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने राज्य टेलीविजन के माध्यम से एक बयान जारी कर अमेरिका को एक दुखद जवाब की चेतावनी दी।
साथ ही, ईरानी अधिकारी रवांबख्श ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि फोर्डो स्थित भूमिगत परमाणु सुविधाओं को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह समझना चाहिए कि ईरान का परमाणु ज्ञान सुरक्षित है और किसी भी आपराधिक हमले से इसे नष्ट नहीं किया जा सकता।
Iranian mp warns trump us should prepare coffins for soldiers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Alia Bhatt Alpha Killer Movie News: आलिया भट्ट का खतरनाक मिशन शुरू, अल्फा किलर बन करेंगी दुश्मनों का सफाया
May 30, 2026 | 04:22 PMतेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














