-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- The Boston Globe Went Out Of Print For The First Time In 153 Years As Blizzard Broke History
153 साल में पहली बार नहीं छपा द बोस्टन ग्लोब, ब्लिजार्ड ने तोड़ा इतिहास
- Written By: रंजन कुमार
America News : अमेरिका में शक्तिशाली नॉरईस्टर तूफान ने जनजीवन का प्रभावित किया है। न्यू इंग्लैंड और न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी क्षेत्र में भारी बर्फबारी शुरू है। लोग घरों में कैद हैं। सड़कें, पुल बंद हैं।

अमेरिका में गिरा बर्फ। इमेज-एआई।
Noreaster Toofan In America : अमेरिका के उत्तर-पूर्वी राज्यों में इन दिनों प्रकृति का ऐसा कहर बरपा है, जिसे देखकर वहां के लोग भी दंग रह गए। मौसम वैज्ञानिकों ने इसे पिछले एक दशक का सबसे शक्तिशाली नॉरईस्टर तूफान करार दिया है।
नॉरईस्टर वह खतरनाक तूफान होता है, जिसमें तेज हवाएं उत्तर-पूर्व दिशा से आती हैं और अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को तहस-नहस कर देती हैं। इस बार यह तूफान न्यूयॉर्क, बोस्टन, फिलाडेल्फिया समेत पूरे पूर्वी तट पर टूट पड़ा।
तीन फीट से ज्यादा बर्फ गिरी
नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक रोड आइलैंड के प्रोविडेंस में 37.9 इंच यानी करीब तीन फीट से ज्यादा बर्फ गिरी, जो वहां का अब तक का रिकॉर्ड है। 1978 के बाद यह सबसे बड़ी बर्फबारी थी। मैसाचुसेट्स के व्हिटमैन में 33.7 इंच और कनेक्टिकट के नॉर्थ स्टोनिंगटन में 30.8 इंच बर्फ दर्ज की गई। नैनटकेट में हवा की रफ्तार 83 मील प्रति घंटे तक पहुंची, जो तूफानी हवाओं के बराबर थी।
सम्बंधित ख़बरें
आप मालिक नहीं, किराएदार हैं… US कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के White House बॉलरूम प्रोजेक्ट पर लगाई रोक
Tariff Sanctions: भारत समेत 5 देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका, सीनेट में ऐतिहासिक बिल पास
पेंसिल्वेनिया में भारतीय मूल के मकान मालिक पर महिला किरायेदार से Sexual Harassment का आरोप, एक्शन में आई सरकार
Munitions Shortage: रक्षा मंत्री से कोई विवाद नहीं! हथियारों की कमी पर मचे बवाल के बीच बोले डोनाल्ड ट्रंप
पूरा इलाका जमा
इस बर्फबारी ने पूरे इलाके को जैसे जमा दिया। फ्लाइटअवेयर के आंकड़ों के अनुसार, 11 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। जॉन एफ. केनेडी, लागार्डिया और नेवार्क जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर 90 फीसदी से अधिक उड़ानें बंद रहीं। रोड आइलैंड के टीएफ ग्रीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने तो पूरी तरह परिचालन ही रोक दिया। उत्तर-पूर्वी राज्यों में 6 लाख से ज्यादा घरों की बिजली चली गई। न्यूयॉर्क और बोस्टन के बीच ट्रेन सेवा बाधित रही और थिएटर शो भी रद्द करने पड़े।
7 राज्यों में आपातकाल घोषित
न्यूयॉर्क, मैसाचुसेट्स, रोड आइलैंड समेत सात राज्यों के गवर्नरों ने आपातकाल घोषित कर दिया। मैसाचुसेट्स की गवर्नर मौरा हीली ने ब्रिस्टल, प्लायमाउथ और बार्नस्टेबल काउंटी में ट्रैवल बैन लगाया। रोड आइलैंड में पूरे राज्य में आवाजाही बंद रही। न्यूयॉर्क में नेशनल गार्ड अलर्ट पर तैनात किया गया। मैसाचुसेट्स के राज्य पुलिस अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल डैनियल टकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अकेले मैसाचुसेट्स में ही दोपहर 2 बजे तक 350 से अधिक गाड़ियां सड़कों पर फंसी मिलीं। ट्रैवल बैन का उल्लंघन करने पर 500 डॉलर जुर्माने का प्रावधान रखा गया।
153 साल के इतिहास में पहली बार अखबार नहीं छपा
इस तूफान ने एक ऐसी घटना को भी जन्म दिया, जो मीडिया जगत में दशकों तक याद रखी जाएगी। 1872 में स्थापित द बोस्टन ग्लोब ने अपने 153 साल के इतिहास में पहली बार अपना प्रिंट संस्करण नहीं छापा। अखबार का प्रिंटिंग प्लांट टॉनटन में है, जो तूफान के केंद्र के बेहद करीब था और जहां 2 से 3 फीट तक बर्फ जमा हो गई थी। अखबार के प्रिंट ऑपरेशंस के वाइस प्रेसिडेंट जॉश रसेल ने कहा, “हम यह फैसला हल्के में नहीं लेते। लेकिन हम यह सुनिश्चित नहीं कर सकते थे कि अगर क्रू पहुंच भी जाए तो अखबार ट्रकों तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके।
युद्ध और बाढ़ में भी चलती रही थी प्रेस
अखबार ने खुद लिखा कि महामारी, युद्ध और बाढ़ में भी प्रेस चलती रही, लेकिन इस ब्लिजार्ड ने वो कर दिखाया जो पहले कभी नहीं हुआ था। प्रिंट सब्सक्राइबर्स को मंगलवार का अंक बुधवार को बुधवार के अंक के साथ दिया गया। गौरतलब है कि Pew Research Center के 2025 के सर्वे के अनुसार, अब केवल 7 फीसदी अमेरिकी वयस्क ही नियमित रूप से प्रिंट अखबार पढ़ते हैं।
यह भी पढ़ें : 10 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, 55 km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बंगाल की खाड़ी में शुरू हुई ‘महा-गर्जना’!
तूफान सामान्य नहीं था
न्यूजर्सी के गवर्नर मिकी शेरिल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह तूफान सामान्य नहीं था। हम अभी भी खतरे से पूरी तरह बाहर नहीं हैं। मैरीलैंड में तूफान के दौरान एक पेड़ गिरने से दो लोगों की जान चली गई और एक गंभीर रूप से घायल हुआ। न्यूयॉर्क के डियर पार्क में एक व्यक्ति बर्फ में दबा मिला। अब धीरे-धीरे राज्यों में सफाई अभियान शुरू हो गया है, लेकिन बिजली बहाली और सड़कें खोलने में अभी समय लगेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बुधवार को एक और छोटा सिस्टम न्यूयॉर्क, बोस्टन और फिलाडेल्फिया में अतिरिक्त बर्फ ला सकता है।
The boston globe went out of print for the first time in 153 years as blizzard broke history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ASEAN 59th Anniversary: आसियान की रोशनी से जगमगा उठा कुतुबमीनार, नई दिल्ली में 59वीं वर्षगांठ का हुआ आयोजन
Aug 08, 2026 | 10:28 PMHP High Court Recruitment 2026: हाईकोर्ट में 388 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास से ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
Aug 08, 2026 | 10:26 PMX ने बदला कमाई का खेल, Creator Revenue Share बंद, अब Original Content पर मिलेगा पैसा
Aug 08, 2026 | 10:19 PMछत्तीसगढ़ में शिक्षक के 1654 पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी
Aug 08, 2026 | 10:15 PMEkadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें ये पौराणिक कथा, बड़े से बड़ा पाप से मुक्ति की है मान्यता
Aug 08, 2026 | 10:10 PMयश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
Aug 08, 2026 | 10:09 PMमहज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना
Aug 08, 2026 | 09:59 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM














