- Hindi News »
- World »
- Iran Nuclear Weapons Russia Support Medvedev Putin Meeting
‘ईरान को अपने परमाणु हथियार देंगे…’, अमेरिका-ईरान के बाद अब रूस की एंट्री, कल पुतिन से मिलेंगे ईरानी विदेश मंत्री
अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बम गिराए थे, जबकि ईरान ने इसके कोई भी बड़े नुकसान से इनकार किया है। अब रूस ने कहा कि कई देश ईरान को परमाणु हथियार देने को तैयार हैं और उत्पादन जारी रहेगा।
- Written By: सौरभ शर्मा

रूस के पूर्व राष्ट्रपति और सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव (फोटो- सोशल मीडिया)
तेहरान: इजरायल-ईरान वार के बीच में अमेरिक और ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस के पूर्व राष्ट्रपति और सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया है कि कई देश ईरान को अपने परमाणु हथियार देने को तैयार हैं। वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी पुष्टि की है कि वे सोमवार को मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात करेंगे। अमेरिकी हमले के बाद यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है।
शनिवार रात अमेरिका ने ईरान की तीन प्रमुख न्यूक्लियर साइट्स फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर B-2 बॉम्बर से हमले किए। वाशिंगटन ने दावा किया कि इन ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है। हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने कहा कि इस हमले में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। अब इस घटनाक्रम पर रूस की प्रतिक्रिया भी सामने आ चुकी है, जिससे अंतरराष्ट्रीय तनाव और बढ़ गया है।
न्यूक्लियर हथियारों का उत्पादन जारी रहेगा
रूस के पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव ने अमेरिकी हमले की आलोचना करते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप शांति की बात करते हैं, लेकिन वास्तव में मध्य पूर्व को युद्ध में धकेल रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि “अब हम खुलकर कह सकते हैं कि न्यूक्लियर हथियारों का भविष्य में उत्पादन जारी रहेगा।” उन्होंने दावा किया कि कई देश ईरान को अपने परमाणु हथियार देने के लिए तैयार हैं, हालांकि उन्होंने उन देशों के नामों का खुलासा नहीं किया। मेदवेदेव ने यह भी जोड़ा कि अमेरिका की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए खतरा बनती जा रही है। उन्होंने अमेरिका को चेतावनी दी कि ऐसे हमले वैश्विक युद्ध का रास्ता खोल सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Israel Blast: बेइत शेमेश स्थित टोमर टेस्टिंग ग्राउंड में भयंकर विस्फोट, आसमान में छाया काला धुआं
जहाज हादसे पर जयशंकर के कड़े रुख के बाद झुका ईरान! Hormuz Strait को लेकर भारत को दिया सुरक्षा का नया वादा
Trump China Deal: ट्रंप-जिनपिंग में बड़ी डील, ईरान को हथियार नहीं देगा चीन और खरीदेगा 200 बोइंग विमान
BRICS सम्मेलन: दिल्ली में PM मोदी से मिले ईरानी विदेश मंत्री, Strait of Hormuz को लेकर दिया बड़ा बयान
पुतिन से मिलेंगे ईरान के विदेश मंत्री
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस्तांबुल में आयोजित इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) सम्मेलन के दौरान कहा कि वे मॉस्को रवाना हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “रूस हमारा मित्र है और पुतिन से कल (सोमवार) सुबह मेरी मुलाकात होगी। यह मुलाकात मौजूदा हालात के मद्देनजर बहुत महत्वपूर्ण है।”
यह भी पढ़ें: ‘पार की सारी सीमाएं…’मिडिल ईस्ट में अमेरिकी बेस पर अब बरसेगा कहर? ईरान की चेतावनी से मचा हड़कंप
अराघची ने अमेरिकी हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन बताया और कहा कि ईरान अब अपने हितों की रक्षा के लिए हर कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर अब समय आ गया है कि अमेरिका के एकतरफा कदमों का जवाब दिया जाए। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब रूस के दखल से एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। मेदवेदेव के परमाणु हथियारों को लेकर दिए गए बयान ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में खलबली मचा दी है। अब सबकी निगाहें पुतिन और ईरानी विदेश मंत्री की बैठक के फैसले पर हैं, जो आगे की दिशा तय कर सकती है।
Iran nuclear weapons russia support medvedev putin meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














