
हरिकेन मेलिसा (सोर्स- सोशल मीडिया )
Melissa in Jamaica: हरिकेन मेलिसा 2025 में सबसे शक्तिशाली तूफान बन गया है और यह कैरिबियाई देश जमैका की ओर बढ़ रहा है। इसके डर ने अफ्रीका के कई देशों के लोगों के मन में डर भर दिया है। इसी बीच अमेरिकी वायु सेना की एक टीम ने इस तूफान के अंदर घूसकर इसकी एक वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह तूफान 1851 के बाद से द्वीप पर आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है।
हरिकेन हंटर विमान ने मंगलवार को हरिकेन मेलिसा के केंद्र में प्रवेश किया और तूफान के 22 मील चौड़े स्पष्ट केंद्र का डेटा इकट्ठा किया। यह कैटेगरी 5 का तूफान 175 मील प्रति घंटे की लगातार हवाओं के साथ जमैका की ओर बढ़ रहा था। इसमें सवार लोगों ने बताया कि यह अनुभव जीवन में एक बार ही मिलने वाला था बेहद रोमांचक और साथ ही दिल को छू लेने वाला भी।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अटलांटिक महासागर में कैटेगरी 5 तूफान मेलिसा की आंख के अंदर का दृश्य दिखाई दे रहा है। इसे पोस्ट करने वाले ने लिखा कि यह इस साल धरती पर सबसे शक्तिशाली तूफान है। अपने एक और ट्वीट में उन्होंने बताया कि यह वीडियो अमेरिकी वायु सेना रिजर्व के 53वें मौसम टोही स्क्वाड्रन के चालक दल के सदस्य’ द्वारा लिया गया है।
इतिहास में पहली बार किसी कैटेगरी-5 तूफ़ान का वीडियो अंदर से रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो मेलिसा नाम के एक भीषण तूफान के अंदर का है, जिसे अमेरिकी वायुसेना के एक विमान से रिकॉर्ड किया गया है। pic.twitter.com/og2YlxvfGN — Ankit Kumar Avasthi (@kaankit) October 28, 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जमैका और अन्य कैरिबियाई देशों से बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है। मौसम विज्ञानियों को चिंता है कि तूफान मेलिसा विनाशकारी बाढ़, भूस्खलन और व्यापक क्षति का कारण बन सकता है। जमैका में पहले ही तीन लोगों की मौत हो चुकी है, हैती में कम से कम 3 लोग और डोमिनिकन गणराज्य में एक व्यक्ति प्रभावित हुआ है, जबकि एक शख्स लापता है।
Holy crap 🤯 Hurricane Melissa hits Jamaica. One of the largest in history! Listen to that noise & this is only the beginning. pic.twitter.com/8xRLDZ7dJx — GrokTips (@groktips) October 28, 2025
यह भी पढ़ें: ‘यहां आकर अपनी ताकत…’, अमेरिकी एयरक्राफ्ट क्रैश पर चीन का पलटवार, ट्रंप को दी चेतानवी
अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र के नवीनतम अपडेट के अनुसार, मेलिसा की अधिकतम गति 175 मील (280 किलोमीटर) प्रति घंटा है। यह 2017 के तूफान मारिया या 2005 के कैटरीना जैसे ऐतिहासिक तूफानों के स्तर की तबाही पैदा कर सकता है। जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने कहा, मैं घुटनों के बल बैठकर प्रार्थना कर रहा हूं।






