Yamuna River Controversy: 'उसी पानी में डूब जाओ' AAP के 'फर्जी यमुना सफाई' वाले दावे पर भड़की BJP

AAP ने छठ पर्व के दौरान यमुना के प्रदूषण स्तर को लेकर BJP के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला तेज करते हुए CM Rekha Gupta को यमुना का पानी पीने की चुनौती दी है। जिसके बाद सियासी माहौल खूब गरमा गया।
yamuna-river-controversy-aap-bjp-chhath-puja-row
AAP के नकली यमुना वाले दावे पर भड़की बीजेपी
Published on
Updated on

दिल्ली में छठ पर्व से पहले यमुना नदी की सफाई पर सियासी जंग तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि वासुदेव घाट पर छठ पूजा से पहले “नकली साफ पानी” पाइपलाइन से लाया गया, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले अच्छा माहौल दिखाया जा सके। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि घाट पर हरी चादर लगाकर असली गंदा पानी छिपाया गया है। वहीं, बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि AAP ने 11 साल में दिल्ली को सिर्फ लूटा और अब अपने फेलियर को छिपाने के लिए झूठ फैला रही है। बीजेपी प्रवक्ताओं ने कहा-“AAP नेताओं को उसी पानी में डूब जाना चाहिए जिसमें वो राजनीति कर रहे हैं।”

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com