-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Tiger Population In Chandrapur District Is Rising Sharply
चंद्रपुर जिले में बाघों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि, 2026 तक 300 के पार पहुंचने का अनुमान
- Written By: आंचल लोखंडे
Tiger population in Chandrapur: चंद्रपुर जिले में बाघों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 2026 की गणना तक जिले में बाघों की संख्या 300 के पार पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

चंद्रपुर जिले में बाघों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Chandrapur News: ‘बाघों की भूमि’ के नाम से प्रसिद्ध चंद्रपुर जिले में पिछले कुछ वर्षों से बाघों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है। वन विभाग के अनुसार, मौजूदा रफ्तार को देखते हुए वर्ष 2026 की बाघ गणना तक जिले में बाघों की संख्या 300 के पार पहुंच सकती है।
राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक चार वर्ष में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) द्वारा बाघों की गणना की जाती है। आगामी गणना वर्ष 2026 में निर्धारित है, जिसकी तैयारियां नवंबर से शुरू हो जाएंगी।
विश्व में सबसे अधिक बाघों वाला जिला
पिछली राष्ट्रीय बाघ गणना 2022 की रिपोर्ट (जुलाई 2024 में जारी) के अनुसार, चंद्रपुर जिला दुनिया के किसी भी एक जिले में सबसे अधिक बाघों की उपस्थिति वाला क्षेत्र रहा है।
इस रिपोर्ट में जिले में 250 से अधिक बाघों की उपस्थिति दर्ज की गई थी। वन अधिकारियों के अनुसार, उस समय शावकों और अवयस्क बाघों को शामिल नहीं किया गया था, जिनकी संख्या लगभग 100 थी। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि अगली गणना में कुल संख्या 300 से अधिक पहुंच सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
बांधवगढ़ में घायल बाघ को मिली नई जिंदगी, इलाज के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया
चंद्रपुर में कुल्हाड़ी के दम पर बाघ से भिड़ा किसान, भद्रावती के गौतमनगर में तेंदुए की दहशत से मचा हड़कंप
कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत: पाए गए थे कैनाइन डिस्टेंपर रोग के लक्षण, कई दिनों से चल रहा था इलाज
Chandrapur Wildlife Update: करीब 6 दिन पहले हुई बाघ की मौत! पोंभुर्णा के जंगल में दुर्गंध के बाद सर्च ऑपरेशन
जिले के चार प्रमुख वन विभाग
चंद्रपुर जिले में चार प्रमुख वन क्षेत्र हैं
- ताडोबा-अंधारी बाघ परियोजना
- ब्रम्हपुरी वन विभाग
- चंद्रपुर वन विभाग
- मध्य चांदा वन विभाग
पिछली गणना (2022) के अनुसार:
- ताडोबा क्षेत्र : 95 बाघ
- ब्रम्हपुरी क्षेत्र : 66 बाघ
- चंद्रपुर वन विभाग : 52 बाघ
- मध्य चांदा वन विभाग : 36 बाघ
- कुल मिलाकर लगभग 250 बाघ जिले में दर्ज किए गए थे
गडचिरोली में भी बढ़ी बाघों की मौजूदगी
चंद्रपुर से सटे गडचिरोली जिले में एक समय पर बाघों की संख्या शून्य थी। लेकिन हाल के वर्षों में वहां भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्तमान में 27 से अधिक बाघ गडचिरोली के जंगलों में देखे जा रहे हैं।
ये भी पढ़े: आशिकी में हैवान बना नाबालिग, प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हुई दर्दनाक मौत
अधिकारी बोले- “जिला फिर बनाएगा रिकॉर्ड”
वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि चंद्रपुर जिला एक बार फिर विश्व स्तर पर सर्वाधिक बाघ आबादी वाला जिला बनने की दिशा में अग्रसर है। विभाग की टीमें गणना की तैयारी में जुटी हैं और बाघ संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Tiger population in chandrapur district is rising sharply
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च की PRAGATI; 20 हजार कृषि-उद्यमी और 20 लाख किसानों को सशक्त बनाने का संकल्प
Jul 07, 2026 | 04:32 PMGauri Spratt Look: बेज लहंगे में दुल्हन बनीं गौरी स्प्रैट, रॉयल जूलरी और सिंपल लुक ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
Jul 07, 2026 | 04:31 PMठाणे में भारी बारिश से हाई अलर्ट, 24 घंटे में 237 मिमी वर्षा; एनडीआरएफ की दो टीमें तैनात
Jul 07, 2026 | 04:31 PMकल्याण: शिंदे गुट के पार्षद रमेश म्हात्रे पर महिला डॉक्टर और नर्सों से मारपीट का आरोप; CCTV फुटेज आया सामने
Jul 07, 2026 | 04:29 PMRam Mandir Donation Row: चढ़ावा चोरी मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड
Jul 07, 2026 | 04:26 PMTata vs Mahindra EV: इलेक्ट्रिक कार बाजार में छिड़ी जंग, एक हर घर तक पहुंचगा, दूसरा लाएगा प्रीमियम SUV का दौर
Jul 07, 2026 | 04:22 PMइंडोनेशिया के संसद में गूंजा पीएम मोदी का संदेश, कहा- ‘सबका साथ-सबका विकास’ ही भारत का मंत्र
Jul 07, 2026 | 04:21 PMवीडियो गैलरी

कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM














