-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Delhi Blasts Unsc India Slams Pakistan Zero Tolerance On Terror
UN पहुंची दिल्ली ब्लास्ट की गूंज…भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कहा- जीरो टॉलरेंस की नीति जरूरी
- Written By: अक्षय साहू
India on Terrorism: यूएनएससी में भारत के प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने दिल्ली ब्लास्ट पर पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए आतंकवाद और हथियारों की तस्करी पर जीरो टॉलरेंस नीति की मांग की।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश (सोर्स- सोशल मीडिया)
India Slams Pakistan UNSC: संयुक्त राष्ट्र में दिल्ली में हुए ब्लास्ट का मुद्दा छाया हुआ है। यूएनएससी में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने यूएनएससी से अपील करते हुए कहा कि हथियारों की तस्करी में मदद करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनानी चाहिए।
उन्होंने कहा, भारत लंबे समय से आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष कर रहा है, और हमें यह भली-भांति ज्ञात है कि अवैध हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी किस तरह आतंकवादी संगठनों के हाथों में खतरनाक रूप ले लेती है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को ऐसे हथियारों की आपूर्ति और उनके उपयोग में मदद करने वालों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनानी चाहिए।
पाकिस्तान को लगाई फटकार
हरीश ने अपने बयान में पाकिस्तान का अप्रत्यक्ष रूप से उल्लेख करते हुए कहा, भारत को सीमा पार से आतंकवाद की वजह से भारी नुकसान झेलना पड़ा है, जहां हमारी सीमाओं के पार से ड्रोन सहित अवैध हथियारों की तस्करी कर हमलों को अंजाम दिया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
#IndiaAtUN PR @AmbHarishP delivered 🇮🇳’s statement at the @UN Security Council Open Debate on ‘Small Arms’, stressing that the illicit trafficking and diversion of Small Arms and Light Weapons continue to fuel terrorism and sustain armed groups, posing a serious threat to… pic.twitter.com/T8WoKltO6Q — India at UN, NY (@IndiaUNNewYork) November 11, 2025
इससे कुछ घंटे पहले नई दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में विस्फोट हुआ था। शाम के समय ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी रफ्तार से चल रही कार में अचानक धमाका हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हुए।
हमले के जिम्मेदार बख्शे नहीं जाएंगे: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय भूटान दौरे पर हैं। उन्होंने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमले के जिम्मेदार लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पीएम मोदी ने कहा, “कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। मैं पीड़ित परिवारों के दुख को समझता हूं पूरा देश उनके साथ खड़ा है। हमारी एजेंसियां इस साजिश की गहराई तक जाएंगी और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।”
यह भी पढ़ें: क्या डोनाल्ड ट्रंप का एक कदम जोहरान मामदानी के इरादों पर लगा देगा ग्रहण?
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में हुए ब्लास्ट की जांच की जिम्मेदारी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंपी गई है। एजेंसी ने इसे लेकर दिल्ली के अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई अलग-अलग राज्यों में छापेमारी की है। वहीं, खबर सामने आई है कि गृह मंत्री अमित शाह जल्द ही सभी एजेंसियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करने वाले हैं।
Delhi blasts unsc india slams pakistan zero tolerance on terror
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














