- Hindi News »
- World »
- China Issued Warning People Weighing Less Than 50 Kg Are Not Allowed To Leave Their Homes
तेज तूफान या कुछ और? चीन ने जारी की अजीब चेतावनी, 50 किलो से कम वजन वालों को घर से निकलने पर रोक
- Written By: अमन उपाध्याय
China Storm Alert: चीन ने अपने उत्तरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को घर के भीतर रहने की हिदायत दी है। इसके साथ ही राजधानी बीजिंग में महत्वपूर्ण खेल प्रतियोगिताएं रद्द कर दी गई हैं और पार्कों को भी बंद कर दिया गया है

चीन ने जारी की चेतावनी, फोटो ( सो. एआई )
बीजिंग: उत्तर चीन में तेज हवाओं के कारण चीन सरकार ने अपने नागरिकों को घरों में रहने की हिदायत दी है। साथ ही, कई राज्यों में स्कूल और कॉलेजों की कक्षाएं बंद कर दी गई हैं। इसके अलावा, खुले में आयोजित सभी कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया गया है। सरकारी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि हवाएं इतनी तेज हो सकती हैं कि हल्के वजन वाले व्यक्ति भी उड़ सकते हैं।
बीजिंग ने बड़े खेल आयोजनों को टाल दिया है, पार्कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, और कई ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं। शहर के 22 मिलियन निवासियों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही, कई उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया है। सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, हवाएं 150 किलोमीटर प्रति घंटे (93 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से चल सकती हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि मंगोलिया से आई ठंडी हवा की लहर शुक्रवार दोपहर से रविवार तक चीन के कई प्रांतों को प्रभावित कर सकती है।
उड़ सकते हैं 50 किलो से कम के लोग
रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों को अपने घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है। चीनी सरकारी मीडिया ने आगाह किया है कि हवाएं इतनी तेज हो सकती हैं कि 50 किलो से कम वजन वाले लोग “आसानी से उड़” सकते हैं। बीजिंग, तियानजिन और हेबई के कई इलाकों में शुक्रवार से रविवार के बीच हवाओं की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पिछले दस वर्षों में यह पहली बार है जब चीन ने तूफानों को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
सम्बंधित ख़बरें
CM सुवेंदु ने बदला डीप-सी पोर्ट का स्थान, अब यहां बनेगा बंदरगाह; कोलकाता में वॉटर मेट्रो का किया ऐलान
वीडियो में कोई और, जेल में कोई और…खान सर के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र, रौशन आनंद को रिहा करने की मांग
हरियाणा में बल्लभगढ़-जेवर एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर से गिरी क्रेन, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Delhi Riots Case: IB अधिकारी अंकित शर्मा मर्डर केस में सुनवाई टली, अब इस तारीख को आएगा फैसला
चीनी अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को चलने वाली तेज हवाओं के कारण बीजिंग का तापमान अगले 24 घंटों में 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवाओं की रफ्तार 1951 के अप्रैल के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकती है या उसे पार भी कर सकती है। मंगोलिया से उठने वाली धूल और रेत भरी तेज हवाएं इस मौसम में आम तौर पर देखी जाती हैं, लेकिन जलवायु परिवर्तन के चलते अब ये मौसम संबंधी घटनाएं पहले की तुलना में कहीं अधिक तीव्र और चरम हो गई हैं।
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हो सकती है इस साल की सबसे तीव्र ओलावृष्टि
चीन के इनर मंगोलिया क्षेत्र और पूर्वोत्तर हिस्सों में भारी बर्फबारी की आशंका जताई गई है, जबकि दक्षिणी चीन में वर्ष की सबसे तीव्र ओलावृष्टि होने की संभावना है। बीजिंग में रविवार को होने वाली हाफ-मैराथन, जिसमें मानवों के साथ दौड़ने के लिए ह्यूमनॉइड रोबोट शामिल किए गए थे ताकि देश की तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित किया जा सके, अब एक सप्ताह के लिए टाल दी गई है।
रद्द की गईं ट्रेन और रेल सेवा
शुक्रवार को राजधानी से रवाना होने और वहां आने वाली कुल 56 ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गईं इसके साथ ही शनिवार को इसकी संख्या बढ़ाकर 103 की गई है। स्थानीय समयानुसार दोपहर तक, चाइना सदर्न एयरलाइंस ने शुक्रवार के लिए 31 और शनिवार के लिए 17 उड़ानों को रद्द किया। पूरे शहर में 4,800 से ज्यादा पेड़ों की छंटाई की गई है ताकि वे टूटकर गिर न जाएं।
China issued warning people weighing less than 50 kg are not allowed to leave their homes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai-Goa Highway: गडकरी की डेडलाइन फेल, 15 साल बाद भी अधूरा काम और मानसून की आहट से बढ़ी चिंता
Jun 04, 2026 | 08:23 PMPetrol-Diesel Price: फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! ₹2.50 की नई बढ़ोतरी का अनुमान, रिपोर्ट में दावा
Jun 04, 2026 | 08:22 PMMumbai: वॉर रूम में CM फडणवीस ने की इंफ्रा परियोजनाओं की समीक्षा, देरी करने वाले ठेकेदारों को नहीं मिलेगा काम
Jun 04, 2026 | 08:19 PMCM सुवेंदु ने बदला डीप-सी पोर्ट का स्थान, अब यहां बनेगा बंदरगाह; कोलकाता में वॉटर मेट्रो का किया ऐलान
Jun 04, 2026 | 08:14 PMधर्मशाला में विदेशी पर्यटक का हाईवोल्टेज ड्रामा, नशे में सब्जियां फेंकीं और टैक्सी पर बरसाए पत्थर
Jun 04, 2026 | 08:01 PMताड़ोबा की ओर बढ़ रहा 30 हाथियों का झुंड; ड्रोन से रखी जा रही नजर, वन विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Jun 04, 2026 | 07:56 PMइन 3 पैमानों पर खरे उतरे तो मिलेगा टिकट! UP चुनाव के लिए अखिलेश ने बनाया प्लान, आलोक रंजन कर रहे निगरानी
Jun 04, 2026 | 07:46 PMवीडियो गैलरी

चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन
Jun 04, 2026 | 02:01 PM
बचाने कोई नहीं आया…मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड का खौफनाक सच, चश्मदीदों ने बताई पूरी घटना- VIDEO
Jun 04, 2026 | 01:39 PM
21 मौतों का जिम्मेदार कौन? BNB के नाम पर चल रहा था मौत का होटल, दिल्ली अग्निकांड हादसे के बाद उठे सवाल
Jun 03, 2026 | 10:28 PM
वाराणसी में आधी रात चला CM योगी का बुलडोजर, काशी रेलवे स्टेशन परिसर से मजार और मस्जिद पूरी तरह जमींदोज- VIDEO
Jun 03, 2026 | 10:14 PM
UP पुलिस का महा-ऑपरेशन, 453 बंधकों को आजाद कर भेजा गया नेपाल; लोग बोले- थैंक यू योगी जी, VIDEO वायरल
Jun 03, 2026 | 10:11 PM
Exclusive: प्रयागराज में सील हुआ Exampur कोचिंग, तो क्यों रो पड़े विवेक सर? खास इंटरव्यू में किया खुलासा
Jun 03, 2026 | 09:58 PM













