चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन

Tej Pratap Yadav Slams Samrat Choudhary: राबड़ी देवी के संबंध में सम्राट चौधरी द्वारा दिए गए एक बयान ने बिहार में हलचल मचा दी है। इसके जवाब में, तेज प्रताप यादव ने सम्राट चौधरी को करारा जवाब दिया है।

Tej Pratap Yadav: बिहार के पटना में CM सम्राट चौधरी के बारे में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है। तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि सम्राट चौधरी चंद दिनों के मुख्यमंत्री है। उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि वे मुख्यमंत्री हैं। पूरा देश जानता है कि सम्राट चौधरी किस कुर्सी पर बैठे हैं। हम यह भी कहना चाहते हैं कि जिस कुर्सी पर वे बैठे हैं, कम से कम उन्हें उस कुर्सी का सम्मान करना चाहिए। वे हमसे उम्र में बड़े हैं, लेकिन जो व्यक्ति मुख्यमंत्री के तौर पर उस कुर्सी पर बैठा है, वह उस कुर्सी का सम्मान नहीं कर पा रहा है। हम भविष्यवाणी कर रहे हैं कि 6 से 8 या 9 महीनों में, वे यह कुर्सी छोड़ देंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि यह नियम फिर सब पर लागू होना चाहिए। नीतिश कुमार अपना आवास क्यों नहीं खाली कर रहे है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com