UP पुलिस का महा-ऑपरेशन, 453 बंधकों को आजाद कर भेजा गया नेपाल; लोग बोले- थैंक यू योगी जी, VIDEO वायरल

Kushinagar Police Rescue: कुशीनगर में यूपी पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्किंग धोखाधड़ी रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने एक्शन लेते हुए नेटवर्किंग फ्रॉड के चंगुल से छुड़ाए 453 नेपाली नागरिक को छुड़ाया।

Kushinagar Networking Fraud: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में यूपी पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्किंग धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए सैकड़ों नेपाली नागरिकों को बंधक मुक्त कराया है। पुलिस द्वारा रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक चलाए गए इस रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल 453 नेपाली नागरिकों को सुरक्षित छुड़ाया गया, जिनमें 338 पुरुष और 115 महिलाएं शामिल हैं। इन लोगों को अच्छी नौकरी और मोटी कमाई का लालच देकर कुशीनगर बुलाया गया था, जहां उनके मोबाइल फोन छीनकर उन्हें बंधक बना लिया जाता था।

इसके बाद उनसे पैसों की मांग की जाती थी या फिर दो अन्य लोगों को जोड़ने का दबाव बनाया जाता था। इस मामले में पुलिस ने 9 भारतीयों और 1 नेपाली आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस बड़ी कामयाबी के बाद नेपाल दूतावास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कुशीनगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए 'थैंक यू योगी जी' कहा है। दूतावास के अधिकारियों की मौजूदगी में सभी नागरिकों को बसों के जरिए सुरक्षित नेपाल भेज दिया गया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com