बचाने कोई नहीं आया...मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड का खौफनाक सच, चश्मदीदों ने बताई पूरी घटना- VIDEO

Muzaffarpur ICU Fire Tragedy: बिहार के मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ICU में आग लग गई। इस घटना में पांच लोगों की जान चली गई है, और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Muzaffarpur Prasad Hospital Fire: बिहार के मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसाद अस्पताल में तड़के लगभग 3 बजे आग लग गई। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। एक फायर अधिकारी के अनुसार, आग अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे घना धुआं उठा जो तेजी से पूरे अस्पताल में फैल गया और मरीजों, उनके साथ आए लोगों और अस्पताल के कर्मचारियों में दहशत फैल गई। आग लगते ही अस्पताल के कर्मचारी मरीजों को छोड़कर भाग गए। आग लगने से वहां भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जबकि आपातकालीन बचाव दल और स्थानीय निवासियों ने मिलकर इमारत के अंदर फंसे मरीजों को बाहर निकालने में पूरी मदद की। इस वीडियो में देखें वहां मौजूद चश्मदीदों का बयान।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com