-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Asim Munir Shahbaz Sharif Exposed Us Report Pakistani Minister Shelters Terrorists
मुल्ला मुनीर और शहबाज शरीफ हुए बेनकाब, अब अमेरिकी अखबार ने खोली पोल, आतंकियों की शरण में पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री
- Written By: अमन उपाध्याय
पाकिस्तानी नेताओं की असलियत एक बार फिर दुनिया के सामने उजागर हो गई है। भारत द्वारा पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के बाद, पाकिस्तान के मंत्री लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों से माफी मांगते नजर आए।

मुनीर और शहबाज शरीफ हुए बेनकाब, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)
वांशिगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए चार दिवसीय सैन्य संघर्ष ने वैश्विक विश्लेषकों और रणनीतिक विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैटेलाइट से ली गई उच्च-रिज़ॉल्यूशन तस्वीरों के आधार पर यह साफ होता है कि भारत को इस टकराव में रणनीतिक बढ़त मिली है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इन तस्वीरों से यह संकेत मिलता है कि भारत ने पाकिस्तान के कई सैन्य अड्डों और हवाई ठिकानों को बेहद सटीकता से निशाना बनाते हुए, सीमित संसाधनों के बावजूद उन्हें गंभीर क्षति पहुंचाई है।
पाकिस्तान के दावे खोखले
रिपोर्ट में यह बताया गया है कि दोनों देशों ने एक-दूसरे के सैन्य ढांचे और एयरबेस को निशाना बनाया, लेकिन सैटेलाइट तस्वीरों से यह साफ़ हो गया है कि भारत द्वारा किए गए हमलों में पाकिस्तानी ठिकानों को प्रभावी रूप से निशाना बनाया गया और उन्हें नुकसान पहुंचा। इसके विपरीत, पाकिस्तान के दावे खोखले साबित हो रहे हैं, क्योंकि जिन भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया गया है, वहां सैटेलाइट तस्वीरों में कोई ठोस नुकसान नहीं दिखाई दे रहा है। तमाम सबूत इस ओर इशारा करते हैं कि पाकिस्तान ने सिर्फ झूठी कहानियां बनाई हैं, जबकि भारत ने ज़मीन पर ठोस और असरदार कार्रवाई की है।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया… शेख हसीना से संपर्क करने के लगे थे आरोप
इराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
यूक्रेन के ड्रोन अटैक से दहला रूस! सेंट पीटर्सबर्ग में मची भारी तबाही; 50 उड़ानें ठप
California Diwali Holiday: कैलिफोर्निया कोर्ट का फैसला! नहीं मिलेगी दिवाली की सरकारी छुट्टी, कानून हुआ निरस्त
पाकिस्तान ने यह दावा किया था कि उसने भारत के उधमपुर एयरबेस पर हमला कर भारी नुकसान पहुंचाया है, लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स की 12 मई को ली गई सैटेलाइट तस्वीरों में ऐसे नुकसान के कोई ठोस या स्पष्ट सबूत नजर नहीं आए।
दुनिया के सामने उजागर पाक का चेहरा
पाकिस्तान भले ही खुद को आतंकवाद का शिकार बताता रहे, लेकिन उसका असली चेहरा बार-बार दुनिया के सामने उजागर होता रहा है। वह चाहे जितना भी दावा करे कि उसकी जमीन पर आतंकवाद पनप नहीं रहा, हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय पर हमले के बाद, पाकिस्तान के उद्योग मंत्री राणा तनवीर हुसैन खुलेआम लश्कर के कमांडर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घोषित वैश्विक आतंकवादी मुज़म्मिल इक़बाल हाशमी से मिलने पहुंचे। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने उससे माफी मांगी और मुरीदके में स्थित लश्कर के कैंप को फिर से सरकारी खर्च पर बनवाने का आश्वासन भी दे डाला। इससे यह साफ होता है कि पाकिस्तानी सेना और पाक के मंत्री कैसे आतंकियों के शरण में बैठे हैं।
Asim munir shahbaz sharif exposed us report pakistani minister shelters terrorists
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आषाढ़ी एकादशी पर यात्रियों को राहत, मध्य रेल चलाएगी मिरज-दादर वन-वे स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
Jul 24, 2026 | 08:01 PMडिंडौरी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, खतरे के साए में KG से 12वीं तक की कक्षाएं
Jul 24, 2026 | 07:58 PMअमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
Jul 24, 2026 | 07:58 PMHonda का अब तक का सबसे बड़ा धमाका, 7 नई बाइक-स्कूटर समेत 10 मॉडल पेश, EV से लेकर Flex-Fuel तक मिलेगा हर विकल्प
Jul 24, 2026 | 07:51 PMChaturmas 2026: चातुर्मास में इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी, करियर और कारोबार दोनों में होगी तरक्की
Jul 24, 2026 | 07:44 PMराजगढ़ में सरकारी कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष को मारा गया थप्पड़- देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 07:40 PMअखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- समर्थक भी पार्टी की कार्यशैली से शर्मिंदा महसूस कर रहे
Jul 24, 2026 | 07:39 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














