ग्वालियर में एक किशोरी की हुई संदिग्ध मौत, शक के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

A Teenager Died Under Suspicious Circumstances In Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक किशोरी की संदिग्ध मौत हो गई, मौत के बाद पुलिस ने शव को दाह संस्कार के लिए ले जाने से पहले, पोस्टमार्टम कराया।
मुक्तिधाम में दाह-संस्कार से पहले शव के पोस्टमार्टम का पुलिस ने दिया ऑर्डर
ग्वालियर में किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस को शक (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gwalior Girl:  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक किशोरी की संदिग्ध मौत हो गई। अचानक से हुई इस मौत की वजह से शक के बिनाह पर पुलिस ने शव का दाह संस्कार करने से पहले पोस्टमार्टम करावाया है। ग्वालियर के इंदरगंज थाना इलाके के खल्लासीपुरा में एक 14 साल की किशोरी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। किशोरी के परिजन उसका अंतिम संस्कार करने मुक्तिधाम में पहुंचे ही थे, कि तभी किसी व्यक्ति की सूचना पर पुलिस भी मुक्तिधाम पहुंची और किशोरी के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया, ताकि यह पता चल सके कि किशोरी की मौत की मूल वजह क्या है?

परिजनों के मुताबिक किशोरी की बीमारी उसकी मौत की वजह

परिजनों के मुताबिक, किशोरी को बीमारी थी और चक्कर आते थे। इंदरगंज की थाना प्रभारी दीप्ति तोमर का कहना है कि, उनके पास किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था, जिसने किशोरी की मौत को लेकर जानकारी दी थी। उसी आधार पर शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और अब बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

शव को जलाने के लिए मुक्तिधाम ले जाया गया था

बताया गया है कि किशोरी के शव को दाह संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले जाया गया था। मुक्ति धाम में किशोरी के परिजनों के साथ रिश्तेदार भी थे। जब सभी लोग मुक्तिधाम पहुंचे उसी दौरान पुलिस आ गई। परिजन यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर पुलिस क्यों आई और पोस्टमार्टम क्यों कराया गया है?  हालांकि परिजनों की ओर से पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई थी।

किशोरी के रिश्तेदारों का कहना है कि, उन्हें यही सूचना दी गई थी कि किशोरी की बीमारी के चलते मौत हुई है और उसका अंतिम संस्कार है। इसी सूचना के आधार पर वे यहां आए हैं, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले आई।

शक की बिनाह पर पुलिस ने रूकवाई दाह-संस्कार की प्रक्रिया

पुलिस को शक है कि लड़की की मौत की वजह बीमारी के अलावा कुछ और भी हो सकती है। परिवार कुछ न कुछ छुपाने का प्रयास कर रहा है। इसलिए बॉडी के पोस्टमार्टम को वरीयता देते हुए फिलहाल के लिए अभी किशोरी के दाह-संस्कार को रोका गया है।

(एजेंसी इनपुट)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com