-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Asked For Mercy Former Us Defense Official Reveals Terroristan Exposed
‘दया की भीख मांगता रहा PAK’, अमेरिका के पूर्व रक्षा अधिकारी ने किया बड़ा खुलासा; खुली ‘आतंकिस्तान’ की पोल
- Written By: अमन उपाध्याय
अमेरिका के पूर्व पेंटागन अधिकारी रुबिन ने कहा कि इस चार दिन की लड़ाई में पाकिस्तान की स्थिति बिल्कुल एक डर गए कुत्ते जैसी हो गई थी। जो युद्धविराम की भीख मांगने लगा। अब पाकिस्तान इस हार को दुनिया में किसी भी तरह से छुपा..

माइकल रुबिन, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)
वांशिगटन: अमेरिका के पूर्व पेंटागन अधिकारी और अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ फेलो माइकल रुबिन ने कहा है कि भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई सर्जिकल स्ट्राइक ने पाकिस्तान को सैन्य और कूटनीतिक दोनों ही मोर्चों पर गंभीर झटका दिया है। ANI को दिए साक्षात्कार में रुबिन ने पाकिस्तान की आतंकवाद के प्रति नीति की तीखी आलोचना की और भारत की तेज और प्रभावशाली सैन्य कार्रवाई की सराहना की।
रुबिन के अनुसार, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के तुरंत बाद भारत ने जिस तेजी और सटीकता से आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया, उसने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी नेटवर्क की ओर खींचा। इससे पाकिस्तान के दावों की सच्चाई एक बार फिर उजागर हो गई।
कई पाकिस्तानी सैन्य अड्डों और एयरबेस को निशाना
रुबिन ने यह भी कहा कि इस पूरे संघर्ष में भारत ने न केवल सैन्य स्तर पर बल्कि कूटनीतिक क्षेत्र में भी पाकिस्तान पर स्पष्ट बढ़त हासिल की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की यह कूटनीतिक सफलता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की आतंकवाद को मिलने वाली समर्थन पर गहन नजर रखी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया… शेख हसीना से संपर्क करने के लगे थे आरोप
इराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
यूक्रेन के ड्रोन अटैक से दहला रूस! सेंट पीटर्सबर्ग में मची भारी तबाही; 50 उड़ानें ठप
California Diwali Holiday: कैलिफोर्निया कोर्ट का फैसला! नहीं मिलेगी दिवाली की सरकारी छुट्टी, कानून हुआ निरस्त
रुबिन ने आगे बताया कि 7 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर हमले को अंजाम दिया। जिसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी खत्म ढेर हो गए। इसके बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की कोशिश की, लेकिन भारत ने न केवल उसका जवाब दिया, बल्कि पलटवार में कई पाकिस्तानी सैन्य अड्डों और एयरबेस को भी निशाना भी बनाया।
युद्धविराम की भीख मांगने लगा पाकिस्तान
उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के बीच के गहरे संबंधों को बेपर्दा कर दिया है। जब पाकिस्तानी सेना के अधिकारी वर्दी पहनकर आतंकियों के जनाजे में शामिल होते हैं, तो यह साफ हो जाता है कि पाकिस्तान में आतंकी और सैनिक में कोई फर्क नहीं है। रुबिन ने कड़े शब्दों में कहा कि इस चार दिन की लड़ाई में पाकिस्तान की स्थिति बिल्कुल एक डर गए कुत्ते जैसी हो गई थी। जो युद्धविराम की भीख मांगने लगा। अब पाकिस्तान इस हार को दुनिया में किसी भी तरह से छुपा नहीं सकता।
अमेरिका छुपकर करता है कूटनीतिक प्रयास
अमेरिका को लेकर रुबिन ने यह बताया कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता है, तो अमेरिका छुपकर कूटनीतिक प्रयास करता है ताकि यह तनाव परमाणु संघर्ष में न बदल जाए। हालांकि, उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘मध्यस्थता’ के दावों पर मज़ाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर ट्रंप से पूछा जाए तो वे कहेंगे कि उन्होंने अकेले वर्ल्ड कप जीता है, इंटरनेट बनाया है और कैंसर भी ठीक कर दिया है।
भारत ने शुरू नहीं किया लड़ाई
रुबिन ने यह भी स्पष्ट किया कि यह लड़ाई भारत की ओर से शुरू नहीं किया गया था, बल्कि यह भारत पर थोप दिया गया था। उन्होंने कहा कि हर देश को अपने नागरिकों की सुरक्षा का अधिकार होता है। भारत ने केवल प्रतिक्रिया स्वरूप कार्रवाई की, जो पूरी तरह से उचित थी। भारत को स्पष्ट रूप से संदेश देना चाहिए कि वह सीमा पार से होने वाले आतंकी हमलों को कभी भी सहन नहीं करेगा।
Pakistan asked for mercy former us defense official reveals terroristan exposed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, बोलीं- कुछ लोग मेरे काम के अवसरों को रोक रहे हैं, ब्रांड्स को दी चेतावनी
Jul 24, 2026 | 08:35 PMTMC और SRA की लापरवाही पर विधायक केलकर का एक्शन, 5 साल से भटक रहे नागरिक को 2 महीने में दिलाया घर
Jul 24, 2026 | 08:29 PMपेपर लीक विवाद के बाद बड़ा फैसला, NTA के 47 अधिकारी टर्मिनेट, कई पर होगी आपराधिक कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 08:23 PMयूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, देखें पूरी लिस्ट
Jul 24, 2026 | 08:19 PMयोगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री पर छापा, 1 करोड़ की नकली दवाएं बरामद, दो गिरफ्तार
Jul 24, 2026 | 08:15 PMGen-Z को लुभाने के लिए रील बनाएंगे मंत्री! कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने दी Insta पर एक्टिव रहने की सलाह
Jul 24, 2026 | 08:03 PMआषाढ़ी एकादशी पर यात्रियों को राहत, मध्य रेल चलाएगी मिरज-दादर वन-वे स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
Jul 24, 2026 | 08:01 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














