-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Ravi Kishan Reaction On Home From Work Memes Social Media
पता नहीं कैसे वायरल हो जाता हूं…जुबान फिसलने पर आई मीम्स की बाढ़, रवि किशन का रिएक्शन सुन हंस देंगे आप
- Written By: प्रिया जैस
Ravi Kishan Viral Memes Response: हाल ही में 'होम फ्रॉम वर्क' के लिए वायरल हुए एक्टर और सांसद रवि किशन का रिएक्शन सामने आया है। सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़ पर उन्होंने मजेदार जवाब दिया है।

रवि किशन (सौजन्य-IANS)
Home From Work Meme Ravi Kishan: सोशल मीडिया पर जरा सी चूक सेलेब्रिटीज को अक्सर ट्रोलिंग का शिकार बना देती है। यहां, एक छोटी सी गलती भी अक्सर वायरल हो जाती है, और जानी-मानी हस्तियों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है। अभिनेता और सांसद रवि किशन के साथ भी ठीक ऐसा ही हुआ है।
हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान रवि किशन की जुबान फिसल गई और सोशल मीडिया पर उनके कई मीम्स बने। उन पर बनें मीम्स पर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने फिल्म ‘मां बहन’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अपनी प्रतिक्रिया दी।
रवि किशन ने दिया जवाब
रवि किशन ने बताया कि उन्हें इस बात का जरा-सा भी अंदाजा नहीं था कि इंटरनेट पर आखिर कौन-सी चीज उन्हें वायरल बना देती है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जब अभिनेता से उनकी जुबान फिसलने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मीडिया से कहा, “मैं सच में दिल से और महादेव की कसम खाकर कहता हूं कि मुझे खुद समझ नहीं आता कि मैं क्यों वायरल हो जाता हूं। अभी हाल ही में मैंने ‘वर्क फ्रॉम होम’ की जगह गलती से ‘होम फ्रॉम वर्क’ बोल दिया था। उससे कुछ समय पहले, जब मैं संसद जा रहा था, तब मैंने ‘द लेट’ की जगह ‘जल्दी द लेट’ कह दिया था।”
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी फरार घोषित, गैरहाजिर रहने के चलते कोर्ट ने जारी किया स्थायी वारंट
मुझे चुप कराना है तो मारना होगा… BJP पर बरसीं ममता बनर्जी, बागी नेताओं को भी दिया कड़ा संदेश
ओरछा में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक स्थगित, दतिया उपचुनाव और मानसून सत्र के चलते लिया गया फैसला
UP Link Expressway: यूपी के 56 गांवों से गुजरेगा 74 किमी नया रूट, एनसीआर को मिलेगी नई रफ्तार
रवि किशन ने आगे कहा, “आखिर मैं भी इंसान ही हूं। ऐसी गलतियां होती रहती हैं और शायद आगे भी होती रहेंगी। लोग मुझे ऐसे क्यों देखते हैं, जैसे मैं कोई इंसान नहीं हूं या किसी अलग दुनिया से आया हूं?”
यह भी पढ़ें – सारे कॉकरोच मारे जाएंगे…CJP के खिलाफ उतरी ऑगी जनता पार्टी, अभिजीत दीपके से पूछा- AAP के साथ क्या है कनेक्शन
होम फ्रॉम वर्क के बनी मीम्स
बता दें कि कुछ दिन पहले एक्टर रवि किशन ने जब ईंधन बचाने के उपायों और सार्वजनिक परिवहन के प्रति जागरूकता पर चर्चा करते हुए मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गलती से ‘वर्क फ्रॉम होम’ के बजाय ‘होम फ्रॉम वर्क’ कह दिया था। इसके बाद देखते ही देखते सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई और कई यूजर्स ने उनकी तुलना उनके पहले के वायरल जुमले ‘जल्दी द लेट’ से की थी।
अभिनेता ने आगे बताया कि उनसे हर कोई पूछता रहता है कि वह वायरल कैसे हो जाते हैं। उन्होंने कहा, “मैं फिर से सभी को बताना चाहता हूं कि मुझे सच में कोई अंदाजा नहीं है, लेकिन यह फिल्म जरूर वायरल होगी।”
Ravi kishan reaction on home from work memes social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Powerful Small Countries: क्षेत्रफल में छोटे पर ताकत और पैसे में बड़े हैं ये देश, दुनिया पर है इनका राज
Jul 10, 2026 | 02:05 PMLonavala Landslide: मुंबई-पुणे रूट पर डेक्कन क्वीन समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें 17 जुलाई तक रद्द; रेलवे अलर्ट
Jul 10, 2026 | 02:03 PMझारखंड में देवर-भाभी का दर्दनाक अंत! एक ही घर में फंदे से लटके मिले दोनों के शव
Jul 10, 2026 | 02:01 PMनागपुर HC की अधिकारियों को कड़ी नसीहत: खुद को मालिक न समझें, आप लोक सेवक हैं, नागरिकों की सेवा करना आपका काम
Jul 10, 2026 | 02:01 PMभंडारा में शिक्षकों का स्कूल बंद आंदोलन, शिक्षा नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन
Jul 10, 2026 | 02:01 PMस्पेन में जंगलों ने ली 12 जिंदगियां! धधकती आग से मचा हाहाकार, कई लोग अब भी लापता
Jul 10, 2026 | 01:51 PMअमरावती नगर निगम में नए आयुक्त की एंट्री, ट्रैफिक, अतिक्रमण और सफाई होंगी प्राथमिकता
Jul 10, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM














