FIFA World Cup 2026: फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

FIFA: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक मुकाबले में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से शिकस्त देकर लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। एमबाप्पे और डेम्बेले ने बेहतरीन गोल करके टीम को जीत दिलाई।
FIFA World Cup 2026: France defeated Morocco 2-0 to secure a spot in the semi-finals for the third consecutive time.
किलियन एमबाप्पे (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

France Reaches Semi-Finals: बोस्टन के जिलेट स्टेडियम में हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ फ्रांस खिताब की दौड़ में मजबूती से बना हुआ है। अब टीम का अगला मुकाबला सेमीफाइनल में होगा।

फ्रांस ने मोरक्को को दी भारी टक्कर

मैच के पहले हाफ में फ्रांस ने लगातार आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन मोरक्को के गोलकीपर यासीन बोनू ने कई बेहतरीन बचाव किए। उन्होंने किलियन एमबाप्पे की पेनल्टी समेत कई शानदार शॉट रोककर अपनी टीम को लंबे समय तक मुकाबले में बनाए रखा। पहले 45 मिनट में फ्रांस ने कई मौके बनाए, जबकि मोरक्को एक भी बड़ा हमला नहीं कर सका।

एमबाप्पे का शानदार गोल

दूसरे हाफ में आखिरकार फ्रांस को सफलता मिली। मैच के 60वें मिनट में किलियन एमबाप्पे ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह मौजूदा टूर्नामेंट में उनका आठवां और वर्ल्ड कप करियर का 20वां गोल रहा। इसके सिर्फ छह मिनट बाद उस्मान डेम्बेले ने बॉक्स के बाहर से बेहतरीन शॉट लगाकर स्कोर 2-0 कर दिया।

मोरक्को ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन फ्रांस की मजबूत डिफेंस और गोलकीपर माइक मेन्यां के सामने उसकी कोशिशें सफल नहीं हो सकीं। पूरे मुकाबले में मोरक्को सिर्फ एक शॉट ही गोल पोस्ट की दिशा में लगा पाया, जबकि फ्रांस ने लगातार दबाव बनाए रखा।

2022 की हुई यादें ताजा

ये मुकाबला 2022 फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की भी याद दिलाता है, जहां फ्रांस ने मोरक्को को इसी 2-0 के अंतर से हराया था। एक बार फिर फ्रांस ने वही प्रदर्शन दोहराते हुए मोरक्को का सफर खत्म कर दिया।

अब फ्रांस लगातार तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया है और उसकी नजर लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाने पर होगी। वहीं, मोरक्को का शानदार अभियान अंतिम-8 चरण में समाप्त हो गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com