'बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी', प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video

Prashant Kishor Bankipur Bypoll: बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर ने भाजपा की हार का दावा किया और सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग उठाई। जानिए पूरा बयान इस वीडियो में।

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बांकीपुर उपचुनाव को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा हैं कि नवंबर 2025 में जनता से जो गलती हुई है, बांकीपुर की जनता अब उसका हिसाब लेगी। उनका यह भी दावा है कि बांकीपुर में भाजपा निश्चित रूप से हारने वाली है और इस हार के साथ ही बिहार में एक नई राजनीति की शुरुआत होगी।

प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर कटाक्ष करते हुए उन्हें काम करने की सलाह दी। वहीं दूसरी ओर उन्होंने सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग करते हुए उन पर गलत प्रमाण पत्र लगाने और आपराधिक मामलों में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने जनता से यह भी अपील की है कि अगर बिहार में विकास और बदलाव चाहिए, तो बांकीपुर में भाजपा को हराना होगा, ताकि नेतृत्व में परिवर्तन हो सके। उन्होंने यहां तक कह दिया कि उन्हें किसी और के समर्थन की जरूरत नहीं है, बांकीपुर और बिहार की जनता ही उनके लिए काफी है। खबर पूरी जाननें के लिए यह वीडियो देखें...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com