‘मामला लीगल है 2’ में इस सीन पर फूट-फूटकर रो पड़े रवि किशन, बोले- पिता को खोने का दर्द फिर से जी लिया

Ravi Kishan Emotional Scene: ‘मामला लीगल है-2’ में एक सीन के दौरान रवि किशन खुद को रोक नहीं पाए और फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने बताया कि इस सीन ने उन्हें अपने पिता की याद दिला दी।
Ravi Kishan Maamla Legal Hai 2
रवि किशन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ravi Kishan Maamla Legal Hai 2: रवि किशन की मोस्ट अवेटेड सीरीज मामला लीगल है 2 अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस सीरीज में वह जज वीडी त्यागी के किरदार में नजर आ रहे हैं, जहां एक तरफ वह अपने अंदाज से दर्शकों को हंसाते हैं, वहीं कुछ सीन ऐसे भी हैं जो दिल को छू जाते हैं।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रवि किशन ने सीरीज के एक बेहद इमोशनल सीन के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि एक सीन में उनका किरदार एक 22 साल के निर्दोष युवक को फांसी की सजा सुनाता है। इस फैसले के बाद जब वह अपने चैंबर की ओर बढ़ते हैं, तो वह छोटा सा रास्ता भी उन्हें बहुत लंबा लगने लगता है। इसी दौरान वह अपने पिता को याद करते हैं और भावुक हो जाते हैं।

‘मामला लीगल है 2’ के क्लाइमेक्स सीन पर रो पड़े थे रवि किशन

रवि किशन ने बताया कि इस सीन को शूट करते वक्त उन्होंने सेट पर मौजूद सभी लोगों को बाहर जाने के लिए कह दिया था। वह अकेले कैमरे के सामने खड़े होकर फूट-फूटकर रोए। उनके मुताबिक, यह सिर्फ एक्टिंग नहीं थी, बल्कि उनके अंदर छुपे दर्द का विस्फोट था।

उन्होंने कहा कि चार साल पहले उनके पिता का निधन हो गया था, लेकिन वह उस वक्त खुलकर रो नहीं पाए थे। अंतिम संस्कार के दौरान भीड़ और फैंस की मौजूदगी के कारण वह अपने जज्बात व्यक्त नहीं कर सके। यही वजह रही कि इस सीन के दौरान उनके भीतर जमा सारे आंसू बाहर आ गए।

एक्टर को आ गई थी पिता की याद

रवि किशन ने अपने पिता को भगवान शिव का रूप मानते हुए कहा कि वह बचपन से ही उन्हें अपना आराध्य मानते थे। उनके जाने के बाद जिंदगी में जो खालीपन आया, वह आज भी महसूस होता है। इंटरव्यू में उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर भी चिंता जताई। मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव निरहुआ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भोजपुरी सिनेमा को फिर से खड़ा करने के लिए सभी कलाकारों को एकजुट होना होगा।

साथ ही उन्होंने यह भी माना कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ने उनके जैसे कलाकारों को एक नई जिंदगी दी है। उनके अनुसार, पहले सीमित अवसर थे, लेकिन अब डिजिटल प्लेटफॉर्म ने टैलेंट को फिर से चमकने का मौका दिया है। रवि किशन ने आखिर में दर्शकों से अपील की कि वे ‘मामला लीगल है-2’ जरूर देखें, क्योंकि इसमें मनोरंजन के साथ-साथ भावनाओं की गहराई भी देखने को मिलेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com