मुझे चुप कराना है तो मारना होगा... BJP पर बरसीं ममता बनर्जी, बागी नेताओं को भी दिया कड़ा संदेश

Mamata Banerjee Statement: ममता बनर्जी ने भाजपा पर TMC नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पार्टी छोड़ने वालों से कहा कि, फैसला साफ करें, TMC में रहें या BJP में जाएं।
Mamata Banerjee targeted BJP attack on rebel leaders
ममता बनर्जी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Mamata Banerjee On BJP: तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी आवाज दबाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, "अगर मुझे चुप कराना है तो पहले मुझे मारना होगा।" उन्होंने दावा किया कि भाजपा उनकी पार्टी को कमजोर करने और नेताओं को डराने का प्रयास कर रही है।

ममता का यह वीडियो TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया। यह बयान ऐसे समय में आया है जब पार्टी छोड़ चुके तीन पूर्व सांसद भाजपा में शामिल हो गए हैं और उन्हें राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।

नेताओं को निशाना बनाने का लगाया आरोप

वीडियो संदेश में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने TMC के कई वरिष्ठ नेताओं को लगातार निशाना बनाया है। उन्होंने महुआ मोइत्रा, अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें भी विभिन्न तरीकों से परेशान किया गया।

उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके आवास तक पर हमला किया गया और उनकी पार्टी के कई नेताओं के साथ हिरासत में अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। ममता ने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं को जमीन पर सोने के लिए मजबूर किया गया, उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया और उन्हें बेड़ियों में रखा गया।

बागी नेताओं को दी खुली चेतावनी

ममता बनर्जी ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं और कथित बागी नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीति में विश्वास सबसे अहम होता है और जो लोग पार्टी के भीतर रहकर दूसरी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोग TMC में रहने का दिखावा कर रहे हैं, जबकि काम भाजपा के लिए कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे नेताओं से कहा कि यदि वे भाजपा में जाना चाहते हैं तो खुलकर जाएं, लेकिन TMC में रहकर पार्टी कार्यकर्ताओं को भ्रमित न करें।

राज्यसभा उपचुनाव के बीच बढ़ी सियासी हलचल

पश्चिम बंगाल में 24 जुलाई को तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसी बीच भाजपा ने हाल ही में TMC छोड़कर पार्टी में शामिल हुए पूर्व सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक को उम्मीदवार बनाया है।

इन घटनाक्रमों के बीच राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी उपचुनाव दोनों प्रमुख दलों के लिए राजनीतिक ताकत दिखाने का अहम अवसर होंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com