-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- High Court Land Acquisition Compensation Section 28a Public Servants Order Nagpur
नागपुर HC की अधिकारियों को कड़ी नसीहत: खुद को मालिक न समझें, आप लोक सेवक हैं, नागरिकों की सेवा करना आपका काम
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur High Court: नागपुर हाई कोर्ट ने भूमि अधिग्रहण मुआवजा मामले में देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लोक सेवकों का दायित्व नागरिकों की सेवा करना है, न कि खुद को उनका मालिक समझना।

लोक सेवक भूमि अधिग्रहण मुआवजा मामले में देरी पर नाराजगी,(फोटो: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur High Court Land Acquisition: नागपुर जिले में सुनवाई का अवसर दिए जाने के बावजूद भूमि अधिग्रहण अधिनियम की धारा 28 (A) के तहत अब तक मुआवजा आदेश पारित नहीं किए जाने को चुनौती देते हुए संजय राठौड़ और अन्य 28 लोगों की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई।
याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायाधीश अनिल पानसरे और न्यायाधीश रजनीश व्यास ने कहा कि अधिकारी यह न भूलें कि ‘लोक सेवक’ का अर्थ नागरिकों की सेवा करना है, न कि खुद को उनका ‘मालिक’ समझना। याचिकाकर्ताओं के वकील ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ताओं को सुनवाई का मौका भी तभी मिला, जब उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
शपथ का पालन करें अधिकारी
अधिकारी के इस रवैये पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अधिकारी सार्वजनिक कार्यालय को अपना निजी कार्यालय समझकर चला रहे हैं। न्यायाधीशों ने अपने आदेश में तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि हम उन्हें याद दिलाना चाहते हैं कि ‘लोक सेवक’ शब्द का अर्थ राष्ट्र के नागरिकों को सेवाएं प्रदान करना है और इस अर्थ में वह जनता के सेवक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘200 अश्लील क्लिप्स, 40 से अधिक बच्चे शिकार’, नंदुरबार में दिल दहला देने वाले यौन शोषण कांड का पर्दाफाश
Yavatmal News: FDA के निशाने पर अब यवतमाल के बोगस डॉक्टर, जांच के दिए निर्देश
मराठवाड़ा बनेगा नया ग्रोथ हब! CMIA ने नीति आयोग को सौंपा ₹1 लाख करोड़ का रोडमैप, जानें पूरा मास्टरप्लान
Chandrapur News: बल्लारपुर ग्राम पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर नाराजगी, 7 पंचायतों में एक भी सीट नहीं
इसके बावजूद हमारा अनुभव यह है कि अधिकारी खुद को नागरिकों के आका के रूप में पेश करते हैं। अदालत ने अधिकारी से यह अपेक्षा जताई कि वह नौकरी से जुड़ते समय ली गई शपथ का पालन करें और देश के नागरिकों की उम्मीदों के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
7 दिन का अल्टीमेटम और कार्रवाई की चेतावनी
सरकारी वकील को निर्देश देते हुए हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया और कहा कि यदि 7 दिनों के भीतर इस मामले में निर्णय नहीं लिया जाता है, तो अदालत संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश करने पर विचार कर सकती है।
यह भी पढ़ें:- खेल परियोजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; नागपुर खेल समिति की सभापति ने दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश
इतना ही नहीं, अदालत ने अधिकारी को चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि वे ‘महाराष्ट्र सरकारी कर्मचारी स्थानांतरण विनियमन और आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन में देरी की रोकथाम अधिनियम, 2005 की धारा 10 के प्रावधानों को बारीकी से पढ़ें और इसके गंभीर परिणामों के लिए तैयार रहें।
High court land acquisition compensation section 28a public servants order nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘200 अश्लील क्लिप्स, 40 से अधिक बच्चे शिकार’, नंदुरबार में दिल दहला देने वाले यौन शोषण कांड का पर्दाफाश
Aug 08, 2026 | 05:59 PMYavatmal News: FDA के निशाने पर अब यवतमाल के बोगस डॉक्टर, जांच के दिए निर्देश
Aug 08, 2026 | 05:58 PMPM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के 8 सांसद, सुप्रिया सुले ने खोला राज! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज
Aug 08, 2026 | 05:57 PMस्मार्ट सिटी की सड़क का हाल बेहाल; चार महीने में धंसी करोड़ों की सड़क; एक महीने में दूसरी बार बना गहरा गड्ढा
Aug 08, 2026 | 05:51 PMUP चुनाव से पहले दिल्ली में बड़ी हलचल! अचानक PM मोदी से मिलने पहुंचे CM योगी, क्या पक रही है कोई नई खिचड़ी?
Aug 08, 2026 | 05:51 PMखिड़की के नीचे आया तेंदुआ, शख्स बोला ‘भाग-भाग’, फिर जो हुआ उसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे लोग
Aug 08, 2026 | 05:47 PMभोपाल में बीजेपी कार्यालय के सामने सनसनी; 4-5 बदमाशों ने युवक को घेरकर चाकू और रॉड से किया हमला
Aug 08, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM












