सारे कॉकरोच मारे जाएंगे...CJP के खिलाफ उतरी ऑगी जनता पार्टी, अभिजीत दीपके से पूछा- AAP के साथ क्या है कनेक्शन

CJP Founder Abhijeet Dipke OJP Trends: सोशल मीडिया पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बाद अब 'ऑगी जनता पार्टी' की एंट्री हो गई है। ओजेपी ने सीजेपी फाउंडर और बेरोजगारी पर तीखे सवाल दागे हैं।
All the cockroaches will be killed... The Aagi Janata Party takes on the CJP, asks Abhijeet Dipke: "What is your connection with the AAP?"
कॉकरोच जनता पार्टी और ऑगी जनता पार्टी (फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन)
Published on
Updated on

Cockroach Janata Party VS Oggy Janata Party News: सीजेआई सूर्यकांत द्वारा युवाओं पर की गई टिप्पणी के बाद अस्तित्व में आई 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने देशभर में काफी सुर्खियां बटोरी। पक्ष-विपक्ष द्वारा लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी रहा। इस बीच अब खबर आ रही है कि कॉकरोच जनता पार्टी के विरोधी में एक नई पार्टी का भी जन्म हो गया है। 'ऑगी जनता पार्टी' नाम से अस्तित्व में आई नई पार्टी ने कॉकरोच जनता पार्टी से सवाल दागने भी शुरू कर दिए हैं।

यह नई पार्टी प्रसिद्ध कार्टून सीरीज 'ऑगी ऐंड द कॉकरोचेज' से प्रेरित बताया जा रहा है। बता दें, 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने पिछले तीन दिनों में ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। फॉलोवर्स के मामले में इसने इंस्टाग्राम पर बीजेपी और कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया।

सीजेपी से किया सवाल

अस्तित्व में आते ही ऑगी जनता पार्टी यानी ओजेपी (OJP) ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। ओजेपी ने सीजेपी के फाउंडर से उनके आम आदमी पार्टी से कनेक्शन को लेकर सवाल पूछा। बता दें, साल 2024 में पढ़ाई के लिए बोस्टन रवाना होने से पहले उन्होंने आप नेता मनीष सिसोदिया को धन्यवाद दिया था। बता दें, तेजी से युवाओं के बीच चर्चा में आने के बाद देश में इस पार्टी के एक्स हैडल को बंद कर दिया गया है।

ओजेपी के इरादे साफ

ओजेपी ने सीजेपी के जैसे ही अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अपने इरादे जाहिर किए हैं। इसके अनुसार, उसका उद्देश्य सभी कॉकरोच को मारना है। इसमें लिखा गया है कि कोई भी कॉकरोच हो, किसी भी आकार का हो या किसी भी प्रजाति का हो, मारा जाएगा। बता दें, सीजेपी ने कॉकरोच कभी नहीं मरते को अपने अकाउंट पर टैग लाइन बनाया है।

पशु अधिकार पर घोषणपत्र जारी

ओजेपी ने अपने एक ताजा पोस्ट में 6 सूत्रीय पशु अधिकार घोषणापत्र भी जारी किया है। इस घोषणापत्र में देशभर के लावारिस पशुओं की बेहतर देखभाल करने का वादा किया गया है। इसमें ऑगी को सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए जानवरों के बीच दिखाया गया है, जोकि इस अभियान के व्यंग्यात्मक राजनीतिक स्वरूप को और ज्यादा प्रभावशाली बनाता है।

CJP पर तंज

भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों वाला एक पोस्ट शेयर करते हुए CJP के युवाओं को 'कॉकरोच' कहने पर तंज कसा। OJP ने लिखा, तलवार की धार से गढ़ी गई यह धरती आज अपने युवाओं को खुद को 'तिलचट्टे' कहलाने में गर्व महसूस करते देख रही है। सचमुच यह 'बेरोजगारी के चरम' के लक्षण हैं।

पाकिस्तान में भी सीजेपी का जलवा

भारत के कॉकरोच जनता पार्टी का पाकिस्तान में भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। सीजेपी की तर्ज पर पाकिस्तान में कॉकरोच अवामी पार्टी और कॉकरोच अवामी लीग नाम से सोशल मीडिया पर नई पार्टी बन गई है। ये मुख्यतः पाकिस्तान की प्रमुख राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी पर तंज है, जोकि वर्तमान समय में पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com